2021 के पहले भारत में कोरोना की वैक्सीन नहीं, 15 अगस्त को लॉन्चिंग का दावा हुआ खारिज
नई

11 संस्थान कर रहे ह्यूमन ट्रायल
मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक 2021 से पहले कोई भी कोविड-19 की वैक्सीन नहीं आने वाली है। COVAXIN और ZyCov-D समेत दुनिया के 140 संस्थानों में से 11 ने ह्यूमन ट्रायल के चरण में पहुंचने में सफलता हासिल की है। इसमें से कोई भी वैक्सीन 2021 के पहले बड़े पैमाने पर उपयोग के लिए तैयार होने की संभावना नहीं है। तब तक मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।
Recommended Video

ICMR ने संस्थानों को लिखा था पत्र
दरअसल भारत बायोटेक को वैक्सीन ट्रायल की अनुमति मिल गई है। अब कंपनी 7 जुलाई से सबसे अहम कोरोना वायरस की वैक्सीन का ट्रायल करने जा रही है। इसमें ICMR भारत बायोटेक का पूरा साथ दे रहा है। ICMR ने ही 12 संस्थानों का चयन किया है, जहां पर ट्रायल होगा। इस बीच ICMR ने सभी संस्थानों को एक पत्र लिखा है, जिसके मुताबिक सभी से 7 जुलाई से हर हाल में ट्रायल शुरू करने को कहा गया है, ताकी 15 अगस्त तक वैक्सीन को लांच किया जा सके। वहीं दूसरी कंपनी जाइडस कैडिला ने ट्रायल की अनुमति मिलते ही साफ कर दिया था कि 2021 से पहले वैक्सीन नहीं आने वाली है।

देश में कितने मामले?
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 24,850 मामले सामने आए हैं। एक दिन में नए मामलों की ये रिकॉर्ड संख्या है। इसके अलावा 613 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में अब देश में कुल मरीजों की संख्या 6,73,165 हो गई है। जिसमें से 4,09,083 ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 19,268 मौते हुई हैं। वहीं देश में एक्टिव केस की संख्या 2,44,814 ही है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार ने भी जांच में तेजी लाई है। रिपोर्ट के मुताबिक 4 जुलाई तक देश में 97,89,066 सैंपल की जांच की गई है। जिसमें से 2,48,934 सैंपल की जांच सिर्फ शनिवार को हुई।












Click it and Unblock the Notifications