छह महीने बाद सोमवार से खुलेंगे स्कूल, इन गाइडलाइंस के साथ ही चल सकेंगी कक्षाएं

छह महीने बाद सोमवार से खुलेंगे स्कूल, इन गाइडलाइंस के साथ ही चल सकेंगी कक्षाएं

नई दिल्ली। छह महीने के बाद सोमवार से स्कूल एक बार फिर खुलने जा रहे हैं। अनलॉक-4 की गाइडलाइंस के अनुसार 21 सितंबर से कन्टेन्मेंट जोन के बाहर स्कूलों को खोला जा सकता है। कुछ राज्यों ने स्कूल खोलने का फैसला किया है। हालांकि इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस को मानना होगा। केंद्र ने स्कूल खोलने के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।

स्कूल खोलने के लिए माननी होंगी ये गाइडलाइंस

स्कूल खोलने के लिए माननी होंगी ये गाइडलाइंस

21 सितंबर से कई राज्यों में स्कूल जरूर खुल रहे हैं लेकिन उसके लिए कई शर्तों को ना सिर्फ स्कूल मैनेजमेंट को बल्कि छात्रों को भी मानना होगा। इसमें जो मुख्य बातें हैं, उनके मुताबिक- छात्रों को स्कूलों में जाने के लिए अभिभावक की लिखित अनुमति की आवश्यकता होगी। एबेंसली या कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं होगा, जिसमें छात्र इकट्ठा हों। कैफेटेरिया नहीं खुलेंगे और स्विमिंग पूल भी बंद रहेंगे। कक्षाओं को खुले क्षेत्र में आयोजित करने की सलाह दी गई है। स्कूल 50 फीसदी क्षमता पर काम करेंगे, यानी आधे छात्र ही आ सकेंगे। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। स्कूल आने पर अनिवार्य थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सेनेटाइज करने होंगे। सभी कक्षाओं की नियमित सफाई करनी होगी। किसी भी ऐसे कर्मचारी या छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसमें कोविड जैसा कोई लक्षण होगा।

Recommended Video

    Unlock-4: जानें किन राज्यों में 21 September से खुल रहे School, कहां रहेंगे बंद? | वनइंडिया हिंदी
    इन राज्यों में शुरू होंगी कक्षाएं

    इन राज्यों में शुरू होंगी कक्षाएं

    केंद्र ने गाइडलाइंस का ध्यान रखते हुए स्कूलों को खोलने की इजाजत दी है। हालांकि इसको लेकर कोई आखिरी फैसला राज्यों को ही करना है। ऐसे में 21 सितंबर यानी सोमवार से देश में कुछ राज्यों में शैक्षणिक गतिविधि स्कूलों में दिखेगी तो कुछ राज्यों में अभी स्कूल बंद रहेंगे। असम, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, नागालैंड, मेघालय, आंध्र प्रदेश ने कक्षाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है। राज्य सरकारों ने कक्षाओं को फिर से शुरू करने के लिए अलग-अलग दिशानिर्देश जारी किए हैं। कक्षाओं को सैनिटाइज करने और बैठने की व्यवस्था बदली जा रही है ताकि छात्रों के बीच दूरी बनी रहे।

    कई राज्यों में अभी कक्षाएं नहीं चलेंगी

    कई राज्यों में अभी कक्षाएं नहीं चलेंगी

    दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कहा है कि कोविड 19 के की वर्तमान स्थित को देखते हुए दिल्ली में स्कूल 5 अक्टूबर तक सभी छात्रों के लिए बंद रहेंगे। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फिलहाल स्कूल-कॉलेज नहीं खोले जा सकते। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी स्कूल अभी नहीं खुल रहे हैं।

    उत्तराखंड सरकार ने 21 सितंबर से स्कूल ना खोलने का निर्णय किया है। फिलहाल 30 सितंबर तक स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे। झारखंड में 21 सितंबर से स्कूलों को खोलने को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। राजस्थान में भी स्कूल 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे। गुजरात सरकार ने 21 सितम्बर के बाद भी राज्य में स्कूलों को नहीं खोलने का निर्णय किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+