पुणे के स्कूल में टीचर ने नर्सरी के बच्चे को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया

इसलिए दिन रात मेहनत करके माता-पिता ने अपने बच्चे को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई के लिए नर्सरी क्लास में एडमिशन करवाया था। लेकिन स्कूल टीचर ने दोनों का जीना मुश्किल कर दिया।

पुणे। पुणे के एक स्कूल में तीन साल के बच्चे को टीचर द्वारा बुरी तरह पिटाई करने की बेरहम घटना सामने आई है। तीन साल के मासूम को डंडे से इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसकी दोनों आंखों में सूजन और शरीर में मार के निशान साफ नजर आ रहे हैं। नर्सरी में पढ़ने वाला देव कश्यप इस पिटाई के बाद से बुरी तरह घायल है। शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है लेकिन अभी तक शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। जिससे बच्चे के अभिभावक पुलिस की कार्रवाई से काफी खफा भी नजर आए।

जैसे-तैसे मां-बाप ने करवाया था एडमिशन

जैसे-तैसे मां-बाप ने करवाया था एडमिशन

पुणे के पिंपले गुरव स्थित भाऊनगर में कश्यप परिवार रहता है। देव कश्यप के माता पिता मजदूरी का काम करते हैं, उनका बच्चा बड़ा होकर मजदूर ना बनें, इसलिए दिन रात मेहनत करके माता-पिता ने अपने बच्चे को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई के लिए नर्सरी क्लास में एडमिशन करवाया था। अपने बच्चे को स्कूल भेजकर दोनों माता-पिता अपने रोज के काम में बिजी थे। जब बच्चा स्कूल के घर आया तो मां ने बच्चे के चेहरे, आंख और शरीर पर जख्म के गहरे निशान देखे। बच्चे की हालात देखकर मां तुरंत बच्चे को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गई। साथ ही इस बात की जानकारी देव के पिता को भी दी। बच्चे की हालात देखकर दोनों माता-पिता काफी परेशान हो गए।

अब तक गिरफ्तार नहीं की गई है टीचर

अब तक गिरफ्तार नहीं की गई है टीचर

हॉस्पिटल में बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने माता-पिता को बच्चे को बुरी तरह से पीटा गया, ये जानकारी दी है, इस मामले में माता-पिता ने शिक्षिका के खिलाफ सांगवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। बाल सरंक्षण कानून के तहत शिक्षिका भाग्यश्री पिल्ले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिक्षिका को अबतक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है, अभिभावक द्वारा शिक्षिका को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। पुलिस ने माता-पिता को आश्वासन दिया है कि जल्द ही शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस पिटाई से जा सकती थी बच्चे के आंख की रोशनी

इस पिटाई से जा सकती थी बच्चे के आंख की रोशनी

शिक्षिका द्वारा देव को इतनी बुरी तरह से पीटा गया है कि बच्चे की दोनों आंखों में सूजन आ गई है, जिसके कारण बच्चे को देखने में भी तकलीफ हो रही है। बच्चे की आंख में खून जमा हो गया है, पीठ पर भी मार के निशान बन गए हैं। बच्चे को काफी तकलीफ हो रही थी, उसकी तकलीफ माता-पिता को देखी नहीं जा रही थी। बार-बार वो शिक्षिका को गिरफ्तार करने की बात कर रहे थे, तीन साल के बच्चे को इतनी बेरहमी से टीचर ने क्यों पीटा, इस सवाल को बार बार रो-रोकर दोहरा रहे थे। बच्चे के पिता संतोष कश्यप और माता लक्ष्मी कश्यप शिक्षिका की शिकायत करने पहले पिंपले गुरव पुलिस चौकी गए, वहां से पुलिस ने उन्हें सांगवी पुलिस स्टेशन जाने को कहा। पुलिस ने देव की मां को पहले बच्चे का मेडिकल चेकअप कराने को कहा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+