नए प्रोटोकॉल के साथ पंजाब में गुरुवार से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किया आदेश

School Reopening in Punjab: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब कम हो रही है। जिस वजह से सरकार की कोशिश जन-जीवन को पूरी तरह से पटरी पर लाना है। इसके लिए स्कूलों को भी खोलने की प्रक्रिया जारी है। केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों में स्कूल खुलने के बाद अब पंजाब सरकार ने भी इस दिशा में कदम आगे बढ़ाया है। साथ ही गुरुवार (7 जनवरी) से स्कूलों को खोलने के आदेश दिए हैं, हालांकि इस बार स्कूल नए प्रोटोकॉल के साथ खुलेंगे।

corona

पंजाब सरकार के मुताबिक गुरुवार से सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूल खोल दिए जाएंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी सिर्फ 5वीं से 12वीं तक के छात्रों की ही क्लास चलेंगी। 5वीं से नीचे की कक्षाओं के लिए बाद में दिशानिर्देश जारी होंगे। वहीं स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही होगी। सरकार की ओर से सभी स्कूलों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

मामले में पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि छात्रों और अभिभावकों की मांग थी कि पहले की तरह फिर से स्कूलों का संचालन हो। ऐसे में काफी मंत्रणा के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी स्कूल सख्ती से प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। छात्रों के अलावा टीचर्स और स्कूल स्टाफ के बीच भी सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी छात्रों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

पंजाब में कितने केस?
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1.03 करोड़ हो गई है, जिसमें से 99.96 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.50 लाख की मौत हुई है। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या करीब 2.24 लाख ही है। वहीं पंजाब में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,67,652 है, जिसमें से 5404 की मौत हुई है, जबकि 1,59,265 ठीक हो चुके हैं। ऐसे में राज्य में एक्टिव केस सिर्फ 2983 ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+