यूपी में 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, जानिए बाकी राज्यों में कब खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

जानिए किस राज्य में कब खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

नई दिल्ली, 16 जून: उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से स्कूल खोले जाएंगे। प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि स्कूलों में विद्यार्थियों के आने पर अभी रोक रहेगी। 1 जुलाई से स्कूल संचालक शैक्षिक और गैर शैक्षिक कार्यों के लिए अपने स्टॉफ को बुला सकेंगे। छात्रों को अगले आदेश तक ऑनलाइन क्लास ही चलाई जाएंगी। देश के ज्यादातर राज्यों में जून में नया सत्र शुरू होता है, हालांकि इस बार कोरोना के चलते हालात अलग हैं। ऐसे में जानिए स्कूलों को खोलने पर राज्यों का क्या कहना है।

ंेम्नि

बिहार में स्कूल खोलने को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार जारी रहा तो शैक्षणिक संस्थान चरणबद्ध ढंग से खुलेंगे। पहले उच्च शिक्षा के संस्थान खोले जायेंगे। इसके बाद उच्च माध्यमिक और माध्यमिक स्कूल खुलेंगे। उसके बाद अंत में प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे।

दिल्ली में शिक्षण संस्थान खोलने को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा है कि फिलहाल स्कूल बंद रखे जाएंगे और ऑनलाइन कक्षाओं को ही बढ़ावा दिया जाएगा। कोरोना की स्थिति को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने ये फैसला लिया है। महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां गर्मी की छुट्टियां 13 जून तक थीं लेकिन अभी स्कूल नहीं खुले हैं। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में 28 जून से स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान खुल सकते हैं।

हरियाणा सरकार में 15 जून से स्कूल खुलने थे लेकिन छुट्टियां 15 दिन बढ़ा दी गई हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई की समय सारिणी जारी की गई है। 16 जून से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। स्कूल खोलने की बात उन्होंमने हालात पूरी तरह सामान्य होने पर कही है।

मध्य प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को खोले जाने पर फैसला लेने के लिए मंत्रियों का एक समूह गठित किया है। छह मंत्री इसमें शामिल किए गए हैं। कोविड महामारी को देखते हुए मंत्रियों का यह समूह प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालय और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों को चलाने की योजना बनाने हेतु सुझाव देगा। जिसके बाद स्कूल खोले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+