School Holiday: कई राज्यों में आंधी-तूफान, जानें कहां-कहां बंद हुए स्कूल?
School Holiday: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, इस वजह से बहुत सारे राज्यों में स्कूल बंद हैं तो कई जगहों पर आज से स्कूल खुले भी हैं लेकिन समय में बदलाव हुआ है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज कहां पर स्कूल बंद हैं और कहां खुले हैं?
School Closed: तिरुवरूर में स्कूल बंद
तमिलनाडु के तिरुवरूर जिले में आज स्कूल और कॉलेज बंद है क्योंकि यहां पर भव्य कुंभाभिषेकम समारोह है जिसकी वजह से यहां पर लोकल छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा मन्नारगुडी, नीदमंगलम, कोट्टूर में भी इसी आयोजन के लिए स्कूल बंद हैं।

School Closed: चंडीगढ़ में खुले स्कूल
चंडीगढ़ अधिकारियों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद छात्रों और शिक्षकों को राहत देते हुए 27 जनवरी, 2026 को स्कूलों में छुट्टी घोषित की थी लेकिन आज से यहां पर स्कूल खुल गए हैं और सभी कक्षाएं सामान्य रूप से चलेंगी।
School Closed: पंजाब में बंद हैं स्कूल
पंजाब के जिलों में स्कूल आज तक बंद रहेंगे। कड़ाके की ठंड, बारिश और कोहरे से रोजमर्रा की ज़िंदगी पर असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना, अमृतसर, जालंधर , बठिंडा, मोहाली, होशियारपुर और पटियाला में स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।
School Holiday Update: दिल्ली -NCR में क्या है स्थिति?
दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद) और आस-पास के दूसरे जिलों में आज तक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। मौसम के मद्देनजर छुट्टियां बढ़ भी सकती हैं।
School Reopen Update: जानें यूपी का क्या है अपडेट?
पूरे राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण 27 जनवरी तक स्कूलों को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया था। 28 जनवरी से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्कूल फिर से शुरू होने और सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications