School Closed or Open: ठंड से बज रहे हैं दांत, क्या आज खुले हैं स्कूल? जानें अपडेट
School Closed or Open: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों का चलना-फिरना दुश्वार किया हुआ है, दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, पंजाब-हरियाणा में गलन बढ़ गई है, ऐसे में राज्य सरकारों को इस हफ्ते सर्दियों की छुट्टियां बढ़ानी पड़ीं है। ऐसे में बहुत सारे अभिभावक इसी बात को लेकर उलझन में है कि क्या आज स्कूल खुले हैं या बंद?तो आपको बता दें कि कई जगहों पर स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाया गया है।
दिल्ली, नोएडा से जयपुर, चंडीगढ़ और पटना में शीतकालीन अवकाश बढ़ाए हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में, दिल्ली, नोएडा (उत्तर प्रदेश) और गुरुग्राम (हरियाणा) सहित सभी स्कूलों में अवकाश 15 जनवरी, 2026 तक बढ़ा दिए गए हैं। गिरते तापमान और लगातार घने कोहरे के मद्देनजर यह एक एहतियाती कदम है, इस अवधि के दौरान सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

School Closed or Open: पंजाब- राजस्थानमें स्कूल की छुट्टी बढ़ाई गई
पंजाब शिक्षा विभाग ने राज्य में जारी ठंड और घने कोहरे के कारण 13 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने की पुष्टि की है; कक्षाएं 14 जनवरी से फिर शुरू होंगी। राजस्थान के कई जिलों में भी आंशिक बंद और स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी हुए हैं। जयपुर प्रशासन ने कक्षा 5 तक के स्कूलों को 12 और 13 जनवरी को बंद रखने की घोषणा की।
School Closed or Open: गौतम बुद्ध नगर, लखनऊ में बढ़ी अवकाश
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, लखनऊ जैसे जिलों में धुंध के कारण छोटी कक्षाओं के लिए छुट्टियां बढ़ीं। झारखंड और बिहार में भी शीतलहर व घने कोहरे के कारण अवकाश घोषित किए गए हैं। त्रिपुरा में भी शीतकालीन अवकाश के आदेश दिए गए हैं यहां पर भी 15 जनवरी तक स्कूल बंद हैं।
School Closed or Open: 15 से 17 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित
तो वहीं तमिलनाडु सरकार ने पोंगल समारोह के लिए 15 से 17 जनवरी, 2026 तक अवकाश घोषित किए हैं। इन छुट्टियों की तिथियां राज्य सरकार के आदेशों पर आधारित हैं और अत्यधिक ठंड से इनमें बदलाव संभव है।
School Closed or Open: मौसम के चलते शेड्यूल में बदलाव संभव
माता-पिता और स्टूडेंट्स को सलाह दी जा रही है कि वे आगे की घोषणाओं पर ध्यान दें। अगर ठंड की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो कुछ क्षेत्रों में फिर से शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। लोहड़ी, पोंगल और मकर संक्रांति जैसी त्योहारों से जुड़ी छुट्टियां इस साल कई राज्यों में आधिकारिक सर्दियों की छुट्टियों के साथ पड़ रही हैं, जिससे इस मौसम में छुट्टियों के दिनों की संख्या बढ़ गई है। इसलिए सलाह दी जाती है कि अभिभावकों-छात्रों को सटीक जानकारी के लिए हमेशा स्कूल के संपर्क में रहें।












Click it and Unblock the Notifications