अमृतसर: बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में गिरी, 7 की मौत
नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर में मंगलवार को एक स्कूल बस गिर गई। इस हादसे में 7 बच्चों की मौत की खबर आ रही है। इस एक्सिडेंट में 10 बच्चे बुरी तरह घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह बस डीएवी स्कूल की थी जो कि डिफेंस नहर में समा गई। बस से बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है।
हालांकि, अब तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि यह हादसा आखिर कैसे हुआ है। इस बस में तकरीबन 37 बच्चे सवार थे।
इस हादसे के बाद पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। नहर में कितने बच्चे अभी भी फंसे हैं, यह अब तक नहीं पता चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications