पीएमसी घोटाला: पूर्व एमडी जॉय पीए से शादी करने को बना था जुनैद, दूसरी पत्नी को गिफ्ट किए थे 9 फ्लैट

नई दिल्ली। पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार बैंक के पूर्व एमडी जॉय थॉमस के बारे में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। जॉय ने अपनी पर्सनल असिस्टेंट से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल लिया था और अपनी इस दूसरी पत्नी को 9 महंगे फ्लैट भी गिफ्ट किए थे। 62 साल के जॉय इस समय पीएमसी बैंक के 4,355 करोड़ के घोटाले में जेल में है।

 असिस्टेंट से शादी को बना जुनैद

असिस्टेंट से शादी को बना जुनैद

पीएमसी बैंक के निलंबित एमडी और फिलहाल जेल में बंद जॉय थॉमस एक जिंदगी जुनैद खान के नाम से भी जी रहे थे। पुलिस से पूछताछ में सामने आया है कि पहले से शादीशुदा थॉमस का अपनी असिस्टेंट से अफेयर था। उन्होंने असिस्टेंट से दूसरी शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था और जुनैद खान नाम रख लिया था। अपनी दूसरी बीवी को उन्होंने पुणे में 9 फ्लैट गिफ्ट किए थे। इनकी कीमत 4 करोड़ से ज्यादा होने का अनुमान है।

 दुबई जाने की बात कह छोड़ी थी थॉमस की असिस्टेंट ने नौकरी

दुबई जाने की बात कह छोड़ी थी थॉमस की असिस्टेंट ने नौकरी

जांच में सामने आया है कि 2005 में थॉमस की पीए ने दुबई में बसने की बात कहते हुए नौकरी छोड़ दी थी। वह इसके बाद पुणे में शिफ्ट हो गई और जॉय से जुनैद बने पीएमसी के पूर्व एमजी से शादी कर उनके साथ रहती थी। वहीं बैंक और दूसरे दस्तावेजों में वो जॉय ही बने रहे। वह लगातार पुणे से मुंबई आते-जाते थे।

थॉमस के 4 फ्लैट हो चुके जब्त

थॉमस के 4 फ्लैट हो चुके जब्त

जॉय थॉमस के मुंबई और ठाणे में 4 फ्लैट जब्त किए गए हैं। इनमें से एक फ्लैट उनके बेटे के नाम पर है। बता दें कि पीएमसी बैंक में 4,355 करोड़ के घोटाला मामले में जॉय थॉमस, एचडीआईएल के प्रमोटर राकेश वाधवन और उनके बेटे सारंग, इसके अलावा बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह जेल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+