कोर्ट ने NRC के अध्यक्ष हजेला को मीडिया से बात करने पर लगाई फटकार

नई दिल्ली। असम के राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के मसले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने एनआरसी के अध्यक्ष प्रतीक हजेला को फटकार लगाई है। कोर्ट ने एनआरसी संयोजक हजेला और रजिस्ट्रार को चेतावनी देते हुए कहा, 'आप कोर्ट की अवमानना के दोषी हैं।'

SC

कोर्ट ने हजेला के उस इंटरव्यू को लेकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि, इस बात को नहीं भूलें कि आप अदालत के अधिकारी हैं। आपका काम आदेशों का पालन करना है। आप कैसे इस तरह से प्रेस में जा सकते हैं। आप कोर्ट के अवमानना के दोषी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने प्रतीक हजेला से पूछा कि कोर्ट की अवमानना में उन्‍हें जेल क्‍यों ना भेज दिया जाए?

सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप कैसे कह रहे है कि रजिस्टर में नाम दर्ज करवाने के लिए फ्रेश डॉक्यूमेंट देने होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने हजेला और रजिस्टार जरनल को कहा कि भविष्य में सतर्क रहें और कोर्ट आदेश के मुताबिक काम करें। हजेला ने कोर्ट से माफी मांगी और कहा कि रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया की सलाह के बाद वह मीडिया के पास गए थे

गौरतलब है कि असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का दूसरा और आखिरी ड्राफ्ट जारी हो चुका है। इसमें 3.29 करोड़ आवेदकों में से 2.90 करोड़ आवेदक वैध पाए गए हैं। 40 लाख आवेदकों का नाम ड्राफ्ट से गायब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+