याकूब मेमन को 30 को होगी फांसी या टल जाएगा कुछ और दिन फैसला कल 10:30 बजे
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट में दोषी याकूब मेमन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला टाल दिया है। याकूब मेनन की अर्जी पर अब फैसला कल यानी कि मंगलवार को फैसला आएगा।

आपको बताते चलें कि याकूब ने 30 जुलाई को दी जाने वाली फांसी टालने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को याकूब की याचिका पर एक घंटे से अधिक समय तक सुनवाई की गई, लेकिन जजों के बेंच का मानना है कि मामले में अभी और सुनवाई किए जाने की जरूरत है।
जस्टिस दवे ने पूछा कि क्या एक आदमी दो जगहों पर एक साथ अपील कर सकता है. जस्टिस ने यह भी पूछा कि क्या जब राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास अर्जी दी गई है, ऐसे में डेथ ऑर्डर जारी किया जा सकता है। तमाम सवाल-जवाब के बाद सुनवाई को मंगलवार को 10:30 बजे से जारी रखने का फैसला किया गया। लिहाजा, सुनवाई के बाद मंगलवार को याचिका पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications