पूजा स्थल एक्ट के खिलाफ याचिका पर 11 अक्टूबर को सुनवाई करेगा SC
नई दिल्ली, 09 सितंबर। प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट यानि पूजा स्थल एक्ट के खिलाफ चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 11 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। शीर्ष कोर्ट ने इसको लेकर एक नोटिस भी जारी किया है। याचिका दायर करने वाले में से एक याचिकाकर्ता का कहना है कि काशी और मथुरा कोट्र इस एक्ट का हवाला देते हुए अपना फैसला दे रहे हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यूयू ललित का कहना है कि शीर्ष कोर्ट काशी और मथुरा की कोर्ट की सुनवाई को नहीं रोक सकती है। उन याचिकाओं को चलने दीजिए। चीफ जस्टिस ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पूजा स्थल एक्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications