पत्रकारों पर हरियाणा पुलिस के हमले के खिलाफ सुनवाई
नई दिल्ली। हरियाणा में 19 नवंबर को विवादास्पद स्वघोषित संत के आश्रम के बाहर पत्रकारों पर राज्य पुलिस द्वारा हमले के खिलाफ याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय बुधवार को सुनवाई करेगा। स्वघोषित संत रामपाल की गिरफ्तारी से पहले हरियाणा पुलिस ने घटना की कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर लाठी बरसाई थी।

इस घटना में लगभग 50-60 मीडियाकर्मी घायल हो गए थे, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई थीं। कुछ मीडियाकर्मियों के उपकरण भी टूट गए थे।गंभीर रूप से घायल एक मीडियाकर्मी ने सोमवार को याचिका दायर की थी, जिस पर सर्वोचच न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एचएल दत्तू की पीठ सुनवाई करेगी।
मीडियाकर्मी की ओर से याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने दायर की है। धवन ने न्यायालय को बताया कि याचिकाकर्ता मीडियाकर्मी ने पुलिस द्वारा मीडियाकर्मियों पर किए गए हमले की न्यायिक जांच, मुआवजे और हमले में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications