अनिल अंबानी पर 550 करोड़ रुपये के मानहानि के मामले में SC ने फैसला सुरक्षित रखा
नई दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनी एरिक्सन की लगभग 550 करोड़ की बकाया रकम चुकाने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने आरकॉम को अवमानना का नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने अनिल अंबानी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को भी कहा था।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामला में फैसला सुरक्षित रखा है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक आरकॉम को 550 करोड़ रुपये 15 दिसंबर तक चुकानी थी लेकिन उसका भुगतान वह नहीं कर पाई। इसके बाद एरिक्सन ने इसे कोर्ट की अवमानना बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया।












Click it and Unblock the Notifications