चीफ जस्टिस एनवी रमन की बेंच की कार्रवाई का आज होगा लाइव प्रसारण

नई दिल्ली, 26 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट आज से लाइव सुनवाई करेगा। तीन साल के बाद सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। तीन साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने ही लाइव स्ट्रीमिंग का सुझाव दिया था। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर एक नोटिस अपलोड करके इसकी जानकारी दी गई है। बता दें कि चीफ जस्टिस के कार्यकाल का आज आखिरी दिन है। वह बतौर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्ययाधीश आखिरी बार केस की सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस के नेतृत्व वाली बेंच की कार्रवाई को आज आप लाइव देश सकते हैं। इसके लिए आप ttp://webcast.gov.in/events/MTc5Mg पर क्लिक कर सकते हैं।

cji

बता दें कि चीफ जस्टिस आज अपने कार्यकाल के आखिरी दिन पांच हाई प्रोफाइल केस की सुनवाई करेंगे। आज सीजेआई की बेंच चुनावी में मुफ्त रेवड़ियों, 2007 के गोरखपुर दंगा, कर्नाटक खनन मामला, राजस्थान खनन लीज इश्यू, दिवालियापन कानून पर अपना फैसला दे सकती है। इससे पहले गुरुवार को चीफ जस्टिस ने पेगासस मामले की सुनवाई की थी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में सुरक्षा चूक मामले की भी सुनवाई की थी और पीएमएलए एक्ट पर कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई की थी। सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो के केस की भी गुरुवार को सुनवाई की थी।

Recommended Video

    CM Yogi Adityanath को SC से राहत, Hate Speech मामले में अब नहीं चलेगा केस | वनइंडिया हिंदी *News

    चीफ जस्टिस के कार्यकाल की बात करें तो उन्होंने अपने कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के कॉलेजियम से 224 न्यायाधीशों को सफलतापूर्वक पहुंचाया है। चीफ जस्टिस आज सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर एक साल 4 महीने का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। एनवी रमण का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पोन्नावरम गांव में हुआ था। 10 फरवरी 1983 में एनवी रमन ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू की थी और 27 जून 2000 को वह आंध्र प्रदेश के जज बने और 2013 में दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+