सिगरेट-बीड़ी पर लगेगी बैन, सुप्रीम कोर्ट ने दी नोटिस
नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ती ध्रुमपान की लत को कम करने की दिशा में अहम पहल की है। सुप्रीम कोर्ट ने सिगरेट और बीड़ी पर प्रतिबंध की मांग पर जारी जनहित याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए केंद्र और सभी राज्यों में इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद से बीड़ी-सिगरेट पीने वाले हजारों लोगों को बड़ा झटका लग सकता है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में याचिकाकर्ता ने सिगरेट-बीड़ी से होने वाले नुकसान का आंकलन किया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी अपील में याचिकाकर्ता ने कहा कि हर साल लगभग 30 हजार करोड़ रुपये तंबाकू के सेवन से उत्पन्न बिमारियों के इलाज पर खर्च हो जाते हैं। गौरतलब है कि शिक्षण संस्थानों में और 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सिगरेट और बीड़ी बेचना कानूनी तौर पर प्रतिबंधित है। इसके साथ सरकार छह साल पहले ही देश में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा चुकी है।
आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हृदय की बीमारी और हार्ट अटैक से भारत में होने वाली मौत के प्रमुख कारणों में से एक कारण धूम्रपान भी है। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे के मुताबिक, भारत में 27.5 करोड़ लोग तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं। जबकि तंबाकू के इस्तेमाल से हर साल करीब 10 लाख भारतीयों की मौत होती है।












Click it and Unblock the Notifications