सोशल मीडिया का दुरुपयोग खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार से नोटिस जारी कर सोशल मीडिया के लिए दिशानिर्देश सेट करने को कहा है। कोर्ट ने ये बात उस याचिका पर कही है, जिसमें आधार को सोशल मीडिया अकाउंट से लिंक करने की मांग की गई है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले 21 दिनों के भीतर केंद्र से रिपोर्ट की मांग की है।
कोर्ट ने कहा, "हम यह कहकर दूर नहीं जा सकते कि हमारे पास ऑनलाइन अपराध करने वालों को ट्रैक करने की तकनीक नहीं है, अगर ऐसा करने की तकनीक है, तो इसे रोकने की तकनीक भी है।"

सुप्रीम कोर्ट ने इसी महीने की शुरुआत में केंद्र से 24 सितंबर (आज) को भविष्य में आधार को सोशल मीडिया प्रोफाइल से जोड़ने की योजना बनाने के बारे में शीर्ष अदालत को अवगत कराने को कहा था। शीर्ष अदालत ने अगस्त में मद्रास उच्च न्यायालय को इस मामले पर कोई भी निर्णय देने से रोक दिया था, जब फेसबुक ने मामले को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की थी।
मूल जनहित याचिका मद्रास हाईकोर्ट में दो नागरिकों एंटनी क्लेमेंट रुबिन और जननी कृष्णमूर्ति द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट के साथ आधार को जोड़ने की मांग की थी, जिस पर तमिलनाडु सरकार ने भी सहमति व्यक्त की थी, ताकि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों पर रोक लगाई जा सके। वहीं फेसबुक ने यह तर्क देते हुए कहा कि आधार को सोशल मीडिया अकाउंट से जोड़ना यूजर्स की प्राइवेसी का उल्लंघन होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की पिछली सुनवाई में कहा था कि नफरत फैलाने वाले संदेशों और फर्जी खबरों की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए ऑनलाइन गोपनीयता के अधिकार और राज्य के अधिकार के बीच संतुलन खोजना महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- क्या यूपी को तीन टुकड़ों में बांटने वाली है सरकार? जानिए इस वायरल मैसेज का सच
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications