सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगा और अयोध्या से जुड़े सभी केस की सुनवाई को किया बंद
नई दिल्ली, 30 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों से जुड़े केस और बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुडे़ केस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े सभी केस की सुनवाई को बंद कर दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े केस की सुनवाई को भी बंद करने का फैसला लिया है। बाबरी विध्वंस मामले में यूपी सरकार और प्रदेश के अधिकारियों के खिलाफ जुड़े सभी केस की सुनवाई को बंद करने का फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समय बीतने के साथ और 2019 में अयोध्या जमीन केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोर्ट की अवमानना के केस अब नहीं टिक सकते। गोधरा दंगों के बाद के केस को लेकर कोर्ट ने कहा कि समय बीतने के साथ ही ये केस अब निष्फल हो गए हैं।

इस बीच सुप्रीम कोर्ट एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर भी सुनवाई करेगी। तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात दंगों से जुड़े फर्जी सबूत पेश करने और निर्दोष लोगों को फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता जोकि गुजरात केस में कोर्ट में पेश हुए उन्होंने जस्टिस यूयू ललित की बेंच से कहा कि सीतलवाड़ की याचिका तैयार है लेकिन उसमे कुछ सुधार की जरूरत है। बता दें कि 22 अगस्त को शीर्ष कोर्ट ने गुजरात सरकार से सीतलवाड़ की जमानत याचिका पर जवाब मांगा था। सीतलवाड़ को जून माह में गिरफ्तार किया गया था।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications