ओडिशा में एसबीआई का एटीएम उगलने लगा रुपए, देश भर में 10 और बैंकों के एटीएम कर चुके हैं ऐसा
अगर किसी एटीएम में आप रुपए निकालने गए हैं और आपके बिना एटीएम में कार्ड स्वाइप किए ही अपने आप के सामने रुपए निकलने लगे तो कैसा लगेगा आपको? आप भी अचंभे में पड़ जाएंगे। क्योंकि ऐसा सच में हुआ है।
भुवनेश्वर। अगर किसी एटीएम में आप रुपए निकालने गए हैं और आपके बिना एटीएम में कार्ड स्वाइप किए ही अपने आप के सामने रुपए निकलने लगे तो कैसा लगेगा आपको? आप भी अचंभे में पड़ जाएंगे। क्योंकि ऐसा सच में हुआ है।


नया मामला आया सामने
ओडिशा में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में बिना कार्ड स्वाइप किए ही अपने आप रुपए बाहर आने लगे। ऐसा होते ही बैंक में हड़कंप मच गया और अब बैंक ने फॉरेंसिंक ऑडिट का आदेश दे दिया। देश भर में यह अकेला मामला नहीं है। इससे पहले भी देश के विभिन्न बैंकों के करीब 10 एटीएम बिना एटीएम लगाए ही रुपए बाहर उगलने लगे थे।

वायरस डाल कर की गई शैतानी
भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को शक है कि इन एटीएम मशीनों की स्थानीय स्तर पर हैकिंग हुई थी जिनमें आउटडेटेड सॉफ्टवेयर रन कर रहे थे। एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा फॉरेंसिक ऑडिट अभी जारी है और हम यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या सॉफ्टवेयर में वायरस की वजह से सिस्टम में यह समस्या आई? उन्होंने बताया कि ऑडिट पूरा होने में लगभग चार से छह सप्ताह का वक्त लगता है। ऐसे में इस महीने के आखिर तक रिपोर्ट मिल सकती है।

10 मामले आ चुके हैं सामने
विशेषज्ञों का कहना है कि लैपटॉप या फोन जैसे तकनीकी उपकरणों की मदद से एटीएम के यूएसबी पोर्ट से जोड़कर वायरस डाला गया जिससे एटीएम मशीन में गड़बड़ी आ गई। ऐसा नहीं है कि मामले से वाकिफ लोगों के मुताबिक ऐसी गड़बड़ियां सिर्फ ओडिशा में हुई है। बल्कि झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में ऐसे मामले सामने आए हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक को है घटना की जानकारी
एटीएम बेचने और रखरखाव करने वाली कंपनी एनसीआर कॉर्पोरेशन में भारत और दक्षिण एशिया के एमडी नवरोज दस्तूर ने कहा टीओआई को बताया कि प्राथमिक सूचनाओं के मुताबिक करीब 10 एटीएम प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक भी इस मामले से वाकिफ है। उन्होंने बताया कि हम नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ काम कर रहे हैं जिससे बैंकों की एटीएम सुरक्षा को बढाया जा सके। साथ ही सभी बैंकों को मशीनों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications