हर विदाई में बसी होती है एक अमर कहानी , अब OneIndia पर संजोएं अपनों की यादें, भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ
किसी अपने को आखिरी बार अलविदा कहना सिर्फ एक पल नहीं होता, वो एक पूरी उम्र की स्मृतियों, मौन पीड़ा और एक अधूरी सी कमी का सिलसिला होता है। मानव जीवन नश्वर है और एक दिन अंत भी तय है लेकिन हर जींदगी चाहे कितनी भी छोटी हो या लंबी, अपने पीछे एक कहानी छोड़ जाती है - एक ऐसी कहानी, जिसे सहेजना हमारा कर्तव्य है।
किसी अपने को खोने का गम तो कम नहीं हो सकता है लेकिन उनकी यादों को बांटने के लिए वनइंडिया ने शुरू किया है एक ऑनलाइन ओबिचुअरी एंड मेमोरियल प्लेटफॉर्म जहां आप अपने प्रियजन को प्रेम, गरिमा और आत्मीयता के साथ याद कर सकते हैं। यह सेवा अब अंग्रेज़ी में उपलब्ध है और जल्द ही भारत की 7 प्रमुख भाषाओं - हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी और उड़िया में भी उपलब्ध होगी।

जो अब नहीं रहे उन्हें कह सकते हैं, "आप हमारी यादों में हमेशा रहेंगे"
चाहे आप अंतिम संस्कार की सूचना देना चाहें, किसी यादगार क्षण को साझा करना चाहें, या रिश्तेदारों को अंतिम दर्शन के समय की जानकारी देनी हो, या क्रिया-कर्म की सूचना - अब यह सब कहीं से भी, कुछ ही मिनटों में पोस्ट कर सकते है। बस कुछ जरूरी जानकारियां तैयार रखें और अपने दिल की बात साझा करें।
श्रद्धांजलि पोस्ट करने के लिए आवश्यक जानकारी
- अनिवार्य विवरण
- प्रथम और अंतिम नाम
- मृत्यु की तारीख और स्थान
- राज्य या क्षेत्र
ऐच्छिक (लेकिन अत्यंत भावनात्मक) विवरण
- जन्मतिथि और जन्मस्थान
- धर्म
- पारिवारिक जानकारी (माता-पिता, जीवनसाथी, संतानें)
शिक्षा व करियर से जुड़ी बातें
एक वास्तविक प्रोफ़ाइल फ़ोटो आवश्यक है। आप जितनी गहराई से जानकारी साझा करेंगे, श्रद्धांजलि उतनी ही आत्मीय और सजीव बनेगी।
श्रद्धांजलि पोस्ट करने की प्रक्रिया
- www.oneindia.com/ownstory/ पर जाएं
- "Obituary" सेक्शन में क्लिक करें
- आसान फॉर्म भरें
- थीम, संगीत, फोटो और आयोजन की जानकारी जोड़ें
- अंतिम संस्कार या स्मृति सभा का आमंत्रण भी जोड़ें
- श्रद्धांजलि प्रकाशित कर और लिंक साझा करें
एक सम्मानजनक विदाई, अब हर किसी की पहुंच में
यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है और इसका उपयोग बेहद सरल है। अब आप अपने प्रियजन की यादों को देश-विदेश में बैठे हर रिश्तेदार और मित्र तक पहुंचा सकते हैं-एक भावपूर्ण, खूबसूरत श्रद्धांजलि के माध्यम से क्योंकि हर जीवन एक अनकही कहानी है, हर विदाई एक स्थायी स्मृति। OneIndia आपकी भावनाओं को शब्दों में ढालने का माध्यम है - सम्मान के साथ, संवेदना के साथ और स्नेह के साथ।












Click it and Unblock the Notifications