कन्नूर यूनिवर्सिटी के सिलेबस में शामिल हुआ सावरकर-गोलवलकर का इतिहास, 'शिक्षा के भगवाकरण' का लगा आरोप
कन्नूर यूनिवर्सिटी के सिलेबस में शामिल हुआ सावरकर-गोलवलकर का इतिहास, 'शिक्षा के भगवाकरण' का लगा आरोप
नई दिल्ली, 10 सितंबर: केरल के कन्नूर यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के सिलेबस में विनायक दामोदर सावरकर और माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के इतिहास को शामिल किया गया है। विनायक दामोदर सावरकर और एमएस गोलवलकर को पाठ्यक्रम में शामिल करने को लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई ने केरल के कन्नूर विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। इसी के साथ नई पाठ्यक्रम की प्रतियां भी जला दीं। इस पूरे मामले को लेकर विवाद होता जा रहा है। कुछ छात्रों के संगठनों ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) केरल में शिक्षा का भगवाकरण करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा, केरल छात्र संघ (केएसयू) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की छात्र शाखा मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) ने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि शैक्षणिक पाठ्यक्रम को खराब कर दिया गया है। उनका आरोप है कि 'शिक्षा का भगवाकरण' किया जा रहा है।
छात्र संघ ने राज्य में पिनाराई विजयन सरकार को दोषी ठहराया और दावा किया कि माकपा राज्य में 'भगवाकरण' को प्रोत्साहित कर रही है। सिलेबस के विरोध में जुटी एक सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रिजिल मकुट्टी ने कहा है कि इससे हमें पता चलता है कि केरल में आरएसएस के एजेंट हायर एजुकेशन सेक्टर को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।
वहीं केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति गोपीनाथ रवींद्रन से पाठ्यक्रम में एमएस गोलवलकर, सावरकर और उपाध्याय की पुस्तकों सहित विश्वविद्यालय पर स्पष्टीकरण मांगा है।
छात्र संघ के यूनियनों के सदस्य गोलवलकर की किताबों जैसे "बंच ऑफ थॉट्स" और सावरकर की "हिंदुत्व: हू इज ए हिंदू?" को शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं। इन किताबों को एमए गवर्नेंस एंड पॉलिटिक्स के तीसरे सेमेस्टर में पढ़ाया जाएगा।
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाठ्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तक "एकात्म मानववाद" और बलराज मधोक की "भारतीयकरण: क्या, क्यों और कैसे" के अंश को भी शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications