Saurabh Dwivedi News: सौरभ द्विवेदी किस दिन से करेंगे आपकी स्क्रीन पर वापसी? आ गया फाइनल अपडेट
Saurabh Dwivedi News: देश के चर्चित पत्रकार और एंकर सौरभ द्विवेदी ने अपनी नई पारी की जानकारी दे दी है। अब उनके फैंस को स्क्रीन पर फिस से न्यूज और विश्लेषणों के साथ वापसी का इंतजार है। लल्लनटॉप छोड़ने के बाद से ही लोग लगातार यह सवाल पूछ रहे थे कि आखिर सौरभ द्विवेदी खबरों की दुनिया में कब और किस प्लेटफॉर्म पर वापसी करेंगे? इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
सोशल मीडिया पोस्ट और करीबी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि फरवरी में नए डिजिटल शो और पॉलिटिकल टॉक शो के साथ वापसी कर रहे हैं। साथ ही, कहा जा रहा है कि नई पारी में वह अपने पाठकों से शब्दों के जरिए भी संवाद करेंगे और लगातार कॉलम लिखेंगे।

Saurabh Dwivedi News: 15 फरवरी से नई शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो सौरभ द्विवेदी का नया शो 15 फरवरी 2026 से लॉन्च किया जा सकता है। यह शो इंडियन एक्सप्रेस के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। इसका फॉर्मेट पहले से कुछ अलग और ज्यादा गंभीर राजनीतिक विश्लेषण पर आधारित हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस शो में देश की राजनीति, करंट अफेयर्स, चुनावी मुद्दे और सत्ता के गलियारों की अंदरूनी बातें प्रमुख रूप से देखने को मिलेंगी।
Saurabh Dwivedi इस बार नए अंदाज में दिखेंगे
लल्लनटॉप में 'नेतानगरी', 'किताबनामा' और इंटरव्यू शो 'गेस्ट इन द न्यूजरूम' के जरिए सौरभ द्विवेदी ने हिंदी पाठकों से इतर अपनी पहचान बनाई थी। अब इंडियन एक्सप्रेस में वे और ज्यादा तथ्यात्मक, डेटा-ड्रिवन और एक्सक्लूसिव रिपोर्टिंग के अंदाज में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि शो का प्रोडक्शन हाई-क्वालिटी होगा। इसमें ग्राउंड रिपोर्ट्स, पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स के साथ बातचीत और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू शामिल किए जाएंगे।
फैंस में जबरदस्त उत्साह
सौरभ द्विवेदी की वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 15 फरवरी की संभावित तारीख सामने आने के बाद यह उत्साह और बढ़ गया है। सौरभ आज के समय के सबसे लोकप्रिय पत्रकारों में गिने जाते हैं। उनकी भाषा, प्रस्तुति शैली और बेबाक सवालों की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग हर एज ग्रुप में है। ऐसे में इंडियन एक्सप्रेस के साथ उनकी नई पारी को भारतीय डिजिटल जर्नलिज़्म के लिए एक अहम मोड़ माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications