परिवारवाद को लेकर भाजपा पर बरसे सौरभ भारद्वाज, दागे तीखे सवाल

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी पर परिवारवाद को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब परिवारवाद की बात होती है तो कांग्रेस, सपा, लालू जी के परिवार की ही क्यों बात होती है, भाजपा के भीतर भी परिवारवाद भरा पड़ा है आखिर उसकी बात क्यों नहीं होती है। भाजपा के भीतर कई बड़े नेताओं का जिक्र करते हुए सौरभ भारद्वाज ने परिवारवाद को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं बड़ा हैरान होता है जब भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद की बात करती है तो सिर्फ कांग्रेस में परिवारवाद की बात क्यों होती है, समाजवादी पार्टी के परिवार, लालू प्रसाद के परिवार की क्यों बात होती है।

saurabh bhardwaj

राजनाथ सिंह का भी परिवार है, अनुराग ठाकुर का भी परिवार है, ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी परिवार है, जतिन प्रसाद का भी परिवार है, गृहमंत्री अमित शाह का भी परिवार है। भारतीय जनता पार्टी के भीतर सैकड़ों परिवार राजनीति के अंदर है। पहले पिता राजनीति में थे, अब उनके पुत्र राजनीति के अंदर आ गए हैँ।

जाहिर सी बात है कि भाजपा 30-40 साल पुरानी पार्टी है तो वहां सिर्फ दो पीढ़ि के लोग राजनीति में हैं। कांग्रेस जो है 150 साल पुरानी पार्टी है तो वहां 3-4 पीढ़ियां राजनीति में है। लेकिन क्या भाजपा ने परिवारवाद को रोकने के लिए कुछ किया।

ऐसा क्यों है कि अमित शाह के बेटे और अरुण जेटली के बेटे ही देश के अंदर क्रिकेट को चलाएंगे, उनके अंदर ऐसी क्या खास बात है। जाहिर सी बात है कि वो बड़े नेताओं के बेटे हैं, इसलिए वह इतने बड़े पदों पर हैं। भारतीय जनता पार्टी को अपने परिवारवाद के बारे में स्पष्टिकरण देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+