CM केजरीवाल की बैठक में AAP के कितने विधायक पहुंचे, सौरभ भारद्वाज ने किया खुलासा

CM केजरीवाल की बैठक में AAP के कितने विधायक पहुंचे, सौरभ भारद्वाज ने किया खुलासा

नई दिल्ली, 25 अगस्त: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर बैठक के लिए 53 विधायकों के पहुंचने के बाद आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ऑपरेशन कमल विफल हो गया है। आप नेता ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने अन्य विधायकों से फोन पर बात की और सभी ने कहा कि वे अंतिम सांस तक उनके साथ हैं। आप विधायक सौरव भारद्वाज ने कहा, ''बीजेपी ने हमारे 12 विधायकों से संपर्क किया और उन्हें पार्टी तोड़ने को कहा था। वे 40 विधायकों को तोड़ना चाहते थे और प्रत्येक को 20 करोड़ रुपये की पेशकश कर रहे थे। अब हम महात्मा गांधी स्मृति जा रहे हैं।''

Recommended Video

      AAP के कई विधायक 'संपर्क' से बाहर, CM Arvind Kejriwal के घर बैठक | वनइंडिया हिंदी | *Politics
      Saurabh Bharadwaj

      आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''दिल्ली में बीजेपी का ऑपरेशन कमल फेल हो गया है। आज हुई बैठक में 62 में से 53 विधायक मौजूद थे। स्पीकर देश से बाहर हैं और मनीष सिसोदिया हिमाचल में हैं। सीएम ने अन्य विधायकों से फोन पर बात की और सभी ने कहा कि वे अंतिम सांस तक सीएम केजरीवाल के साथ हैं।''

      बैठक के बाद, सौरभ भारद्वाज ने कहा, "दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी सूत्रों पर आधारित है और छापे के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। भाजपा ने चार विधायकों से संपर्क किया और उन्हें आप को गिराने के लिए प्रत्येक को 20 करोड़ रुपये की पेशकश की।

      बता दें कि दिल्ली में आप के आठ विधायक मौजूद नहीं हैं, जिनमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्पीकर राम निवास गोयल, गुलाब सिंह, विनय कुमार और शिवचरण गोयल, गुलाब सिंह, दिनेश मोहनिया और मुकेश अहलावत शामिल हैं। बैठक में शामिल नहीं होने वाले विधायक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसमें शामिल हुए थे।

      अरविंद केजरीवाल ने उन आरोपों के बीच बैठक बुलाई थी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आप विधायकों को हथियाने की कोशिश कर रही है। आप के प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि पार्टी के चार विधायकों अजय दत्त, संजीव झा, सोमनाथ भारती और कुलदीप को बीजेपी ने 20-20 करोड़ रुपये देने की पेशकश की और अगर वे पार्टी के अन्य नेताओं को अपने साथ लाते हैं तो 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+