सऊदी के शाहजादे ने हिटलर से की ईरान के शीर्ष नेता की तुलना, परमाणु बम बनाने के दिए संकेत

इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मध्य पूर्व में अपना विस्तार करना चाहते हैं

नई दिल्ली। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि अगर ईरान परमाणु बम बनाएगा, तो उनका देश भी ऐसा ही करेगा। उन्होंने यह बात गुरुवार को जारी एक टीवी इंटरव्यू के पूर्वावलोकन (प्रीव्यू) में कही। वहीं मोहम्मद बिन सलमान ने ईरान के सर्वोच्च नेता की तुलना हिटलर से की है।

सऊदी के शाहजादे ने हिटलर से की ईरान के शीर्ष नेता की तुलना, परमाणु बम बनाने के दिए संकेत

इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मध्य पूर्व में अपना विस्तार करना चाहते हैं। वह अपनी परियोजना का विस्तार वैसे ही करना चाहते है जैसे कि हिटलर जर्मनी के उत्थान के लिए करना चाहता था। वहीं शाहजादा मोहम्मद बिन सलमान ने सीबीएस टीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि सऊदी अरब परमाणु बम हासिल नहीं करना चाहता, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि अगर ईरान परमाणु बम बनाएगा, तो हम भी जल्द से जल्द उसका अनुसरण करेंगे।

आपको बता दें कि थोड़े दिनों पहले ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा था कि अगर सऊदी अरब को किसी विदेशी आक्रमण या आतंकवाद का सामना करना पड़ता है तो ईरान पहला देश होगा जो मदद के लिए सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+