सन्नी के ढ़ाई किलो के हाथ संग सत्यपाल सिंह ने जीती सीट

सत्यपाल सिंह के इस जज्बे को सभी से सलाम किया और उनके इस जज्बे का ही ये फल है कि भारी मतो सें उन्होंने भागपत में अपने सामने खड़े अजीत सिंह को हरा दिया है। सत्यपाल सिंह की इस जीत ने भाजपा को एक कदम और आगे कर दिया है। पूरी उम्मीद है कि भाजपा इस बार पूरे बहुमत से सरकार बनाएगी।
चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर एक पेज पर
सत्यपाल को प्रोत्साहित करने में बॉलीवुड के सन्नी पाजी भी उनके साथ थे। सन्नी देओल ने सत्यपाल सिंह की बड़ाई करते हुए वनइंडिया के साथ हुए अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सत्यपाल सिंह जैसे ही लोग हमारे देश को आगे ले जा सकते हैं। जिनमें कुछ कर दिखाने का जुनून हो। जो पैसे और पद को ना देखते हुए अपने देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हों।
सन्नी देओल ने खुद सत्यपाल सिंह की जीत की कामना की थी और कहा था कि उन्होंने बतौर कमिश्नर मुंबई शहर के जितना कुछ दिया है वो उससे कहीं ज्यादा देश के लिए करेंगे।
सन्नी देओल ने कहा था कि सत्यपाल सिंह बतौर कमिश्नर काफी बेहतरीन तरीके से अपने काम को संभालते आए हैं और उम्मीद है कि भारत की राजनीती में जाकर भी सत्यपाल सिंह अच्छा ही प्रदर्शन करेंगे। सन्नी देओल की दुआएं आखिरकार काफी काम आईं और सत्यपाल सिंह ने बतौर भागपत के उम्मीदवार अपनी जीत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications