Satyajit Ray: अस्पताल के बेड से सत्यजीत रे लिए थे ऑस्कर अवार्ड, महान फिल्म निर्देशक के बारे में दिलचस्प कहानी
महान निर्देशक सत्यजीत रे को आज ही के दिन ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया था। वे बीमार के चलते लॉस एंजेल्स नहीं जा पाए थे।

Satyajit Ray: भारतीय फिल्म के महान निर्देशक सत्यजीत रे को आज याद किया जा रहा है। सत्यजीत रे को आज ही के दिन यानी 30 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। रोचक जानकारी यह है कि उन्होंने इस पुरस्कार को लेने के लिए लॉस एंजिल्स नहीं जा पाए थे। खराब तबीयत की वजह से वे अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने हॉस्पीटल बेड पर ही ऑस्कर अवार्ड प्राप्त किए थे। हॉस्पीटल बेड से ही उन्होंने एक वीडियो संदेश दिया था। इसे बाद में डॉल्बी थिएटर में एक समारोह में दिखाया गया था।
सत्यजीत रे के वीडियो संदेश में वे अस्पताल के बेड पर अपने ऑस्कर स्टैच्यूलेट के साथ लेटे हुए थे। उन्होंने अपने संदेश में कहा था कि इस शानदार पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए आज रात यहां होना मेरे लिए एक असाधारण अनुभव है, निश्चित रूप से मेरे फिल्म निर्माण करियर की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। इसी साल उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया था।
बता दें कि 1992 में 30 मार्च को समारोह आयोजित किया गया था। एक महीने से भी कम समय में 23 अप्रैल को सत्यजीत रे का कोलकाता में 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें दुनिया के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया। पाथेर पांचाली, चारुलता, महानगर, सोनार केला, शतरंज के खिलाड़ी फिल्म को हमेशा याद किया जाता है।
Recommended Video

सत्यजीत रे का जन्म कला और साहित्य के जगत में जाने-माने कोलकाता के एक बंगाली परिवार में हुआ था। इनकी शिक्षा प्रेसिडेंसी कॉलेज और विश्व-भारती विश्वविद्यालय में हुई थी। फ्रांसिसी फिल्म निर्देशक से मिलने के बाद उन्होंने अपना करियर सीधा फिल्म निर्देशक की तरफ मोड़ दिया। सत्यजीत रे ने अपने जीवन में 37 फिल्मों का निर्देशन किया। इस दौरान उन्हें कुल 11 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। फिल्में बनाने के अतिरिक्त वे कहानीकार, प्रकाशक, चित्रकार और फिल्म आलोचक भी थे। उन्हें ऑस्कर, भारत रत्न समेत कई पुरस्कार मिले।
यह भी पढ़ें- लुक्स को लेकर चिंता में रहते थे Satish Kaushik, एक्स-रे दिखाकर मिला था पहला काम, मजेदार है किस्सा












Click it and Unblock the Notifications