लुक्स को लेकर चिंता में रहते थे Satish Kaushik, एक्स-रे दिखाकर मिला था पहला काम, मजेदार है किस्सा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने अपने करियर में बतौर 100 फिल्मों में दम दिखाया है। करियर के शुरूआती दिनों में उन्होंने फिल्म मंडी में काम किया था।

Satish Kaushik Bagged Film Mandi: सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। फैंस को इसकी जानकारी उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने दी। इस खबर को सुनने के बाद फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारों तक मातम पसरा हुआ है। बता दें कि, सतीश कौशिक अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में डेढ़ दर्जन से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया और 100 फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया। करियर के शुरूआती दिनों में उन्होंन फिल्म मंडी में काम किया था। लेकिन एक्टर को इस फिल्म के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी।

लुक्स को लेकर परेशान रहते थे सतीश कौशिक

लुक्स को लेकर परेशान रहते थे सतीश कौशिक

ये बात साल 1983 की है जब सतीश कौशिक ने बॉलीवुड जगत में कदम रखा था। उस समय उन्हें एक ही साल में 4 फिल्मों में काम करने का मौका मिला था। इसमें से एक उनकी फिल्म 'मंडी' थी जिसके निर्देशक श्याम बेनेगल थे। इस फिल्म से जुड़ा उनका एक मजेदार किस्सा था जो उन्होंने कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' में शेयर किया था।

सतीश कौशिक को आया था फिल्म मंडी के निर्देशक का कॉल

सतीश कौशिक को आया था फिल्म मंडी के निर्देशक का कॉल

सतीश कौशिक ने बताया था कि, उस दौरान वह अपने लुक्स की वजह से काफी परेशान थे। ऐसे में उन्हें फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का एक बार फोन कॉल आया था। उस वक्त वह अपनी किडनी स्टोन की एक्स-रे रिपोर्ट अस्पताल से लेकर लौट रहे थे। श्याम बेनेगल ने उनसे फिल्म में कास्टिंग के लिए उनकी कुछ तस्वीरें मांगी। तब उनके पास एक भी अच्छी फोटो नहीं थी।

सतीश कौशिक ने दी एक्स-रे रिपोर्ट

सतीश कौशिक ने दी एक्स-रे रिपोर्ट

सतीश कौशिक ने अब उनकी बात को टालने के लिए बड़े ही मजेदार तरीके से इसका जवाब दिया। उन्होंने फिल्म निर्देशक को कहा, 'मेरे पास मेरी तस्वीरें तो नहीं है लेकिन मेरी एक्स-रे रिपोर्ट है। मैं अंदर से बहुत अच्छा इंसान हूं। श्याम जी को मेरी इस बात को सुनकर बहुत हंसी आई और उन्होंने मुझे अपनी फिल्म मंडी में काम करने का मौका दिया'।

इन किरदारों से सतीश कौशिक ने जीता फैंस का दिल

इन किरदारों से सतीश कौशिक ने जीता फैंस का दिल

बता दें कि, सतीश कौशिक फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के किरदार से अलग पहचान मिली। इसके बाद पप्पू पेजर जैसे किरदारों से उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। यही वजह है कि उन्हें राम लखन, साजन चले ससुराल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। सतीश कौशिक को इन फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

अनुपम खेर ने दी थी निधन की जानकारी

अनुपम खेर ने दी थी निधन की जानकारी

बता दें कि सतीश कौशिक जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा में हुआ था। लेकिन अब सबको हंसाने वाले एक्टर, डॉयरेक्टर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मौत की खबर उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। सतीश कौशिक को तमाम बॉलीवुड की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार मुंबई में होगा।

Recommended Video

    Satish Kaushik Passes Away: Satish Kaushik का निधन, Bollywood में छाया मातम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+