सत्यपाल मलिक का विवादित बयान, कहा- 370 की हिमायती कांग्रेस को लोग जूतों से मारेंगे

Recommended Video

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाषा की मर्यादा ही भूल गए राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सुनिए राहुल पर कैसे बरसे... |

    नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चौतरफा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गांधी एक 'पॉलिटिकल जुवेनाइल' की तरह बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आएंगे तो धारा 370 के हिमायती कांग्रेस को लोग जूतों से मारेंगे। दरअसल जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल कश्मीर में मौजूदा स्थिति के बारे में मीडिया को अवगत कराने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

    Satya Pal Malik says Congress is a sympathiser of Article 370, people will beat them with shoes

    राज्यपाल ने कहा, 'राहुल गांधी के लिए मैं इसलिए नहीं बोलना चाहता क्योंकि वो देश के एक प्रतिष्ठित परिवार का लड़का है। लेकिन उसने पॉलिटिकल जुवेनाइल की तरह व्यवहार किया है और उसी का नतीजा है कि संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान की चिट्ठी में उसका बयान दर्ज है। ऐसा नहीं करना चाहिए था। सत्यपाल मलिक ने कहा कि, राहुल गांधी ने इस पूरे मसले पर एक 'पॉलिटिकल जुवेनाइल' की तरह बर्ताव कर रहे है।

    उन्होंने कहा कि, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जब उनके नेता संसद में कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बता रहे थे तब राहुल को जिम्मेदार नेता की तरफ उन्हें रोकना चाहिए था और खुद खड़े होकर बोलना चाहिए था कि कश्मीर पर कांग्रेस की राय वही है जो पूरे देश की। कश्मीर पर हमारा ये स्टैंड है। आज तक उन्होंने स्टैंड क्लियर नहीं किया। मैं बता रहा हूं आपको, मुझे नहीं बताना चाहिए।

    सत्यपाल मलिक ने यह भी कहा कि जनता धारा 370 का समर्थन करने के लिए कांग्रेस को माफ नहीं करेगी और उन्हें जूतों से पीटेगी। मुझे यह नहीं कहना चाहिए लेकिन जब चुनाव आएंगे तो उनके [कांग्रेस] विरोधियों को बस यह कहना होगा कि ये 370 के हिमायती हैं, लोग जूतों से मारेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+