Satish Kaushik मौत मामला: विकास मालू के फार्महाउस पर पहुंची दिल्ली पुलिस, बीवी के आरोपों पर मालू क्या बोले?
सतीश कौशिक की मौत मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। विकास मालू के फार्म हाउस पर जांच टीम पहुंची है। जानिए विकास मालू ने पत्नी के आरोपों और सतीश कौशिक के साथ कनेक्शन पर क्या कहा?

Satish Kaushik Vikas Malu के farmhouse पर थे, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को नैचुरल बताया गया है, लेकिन फार्महाउस के मालिक और Kuber Group Director विकास मालू की पत्नी के आरोपों पर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।
फार्म हाउस का रजिस्टर चेक कर रही पुलिस
सतीश कौशिक की मौत मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा, फार्महाउस पर पार्टी के दिन मौजूद स्टाफ मेंबर्स से पूछताछ की जा रही है, गार्ड रूम में एंट्री रजिस्टर भी चेक किया जा रहा है।
बयान के लिए महिला को बुलाएगी पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा, अभिनेता सतीश कौशिक की मौत के मामले में, एक महिला (विकास मालू की पत्नी) द्वारा किए गए बेईमानी के आरोपों की जांच शुरू की गई। दक्षिण पश्चिम जिले के एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा गया है। बयान दर्ज कराने के लिए महिला पुलिस को बुलाएगी।
फार्म हाउस के मालिक बोले- आरोप लगाने वाले सबूत दिखाएं
फार्म हाउस के मालिक और कुबेर ग्रुप के निदेशक ने कहा, अगर वह (साण्वी मालू) मीडिया के सामने कुछ हाइप करना चाहती हैं तो वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। पुलिस और सरकार हैं और अगर मैं गलत हूं तो मैं कुछ भी झेलने को तैयार हूं। उनके आरोप गलत हैं, साण्वी को सबूत दिखाना चाहिए।
विकास मालू का दावा- सतीश कौशिक से पारिवारिक संबंध
उन्होंने कहा, सतीश कौशिक से मेरे सिर्फ पारिवारिक संबंध थे, मैं उनके साथ किसी धंधे में नहीं था। अपनी पत्नी के आरोपों पर कुबेर समूह के निदेशक विकास मालू ने कहा, जो दावे किए जा रहे हैं उन्हें इसे साबित करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications