सतीश कौशिक बोल- 'प्रेग्नेंट नीना गुप्ता रोने लगीं, जब मैंने शादी के लिए पूछा', अभिनेता ने बताई पूरी कहानी

सतीश कौशिक बोल- 'प्रेग्नेंट नीना गुप्ता रोने लगीं, जब मैंने शादी के लिए पूछा', अभिनेता ने बताई पूरी कहानी

मुंबई, 18 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' जारी की है। इसके बाद से ही वह चर्चा में हैं। नीना गुप्ता इस ऑटोबायोग्राफी के रिलीज होने के बाद अभिनेता सतीश कौशिक से अपनी दोस्ती को लेकर बहुत चर्चा में है। नीना गुप्ता ने अपनी किताब में कहा है कि कैसे उनके सबसे अच्छे दोस्त सतीश कौशिक ने उनसे शादी करने का ऑफर दिया था, जब वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। अब एक इंटरव्यू में सतीश कौशिक ने इस पूरे मामले पर बात की है। सतीश कौशिक ने कहा है कि वो अपनी दोस्त नीना गुप्ता का बस साथ देना चाहते थे। 1980 के दशक में वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ नीना गुप्ता का अफेयर था। रिश्ते में रहने के दौरान नीना गुप्ता गर्भवती हो गई थीं। लेकिन पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स ने नीना से शादी नहीं की। जिसके बाद नीना गुप्ता ने अकेले ही अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया और परवरिश की। इसी दौरान सतीश कौशिक नीना गुप्ता को कहना था कि वो उनसे शादी करेंगे और बच्चे को अपना नाम देंगे।

Recommended Video

    Neena Gupta का खुलासा, Pregnant होने पर Satish Kaushik ने रखा था शादी का प्रस्ताव | वनइंडिया हिन्दी
    1975 है मेरी और नीना की दोस्ती: सतीश कौशिक

    1975 है मेरी और नीना की दोस्ती: सतीश कौशिक

    सतीश कौशिक ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में कहा, '' मेरी और नीना की दोस्ती तो 975 से चली आ रही है। हम प्यार से एक दूसरे को नैंसी और कौशिकन बुलाते थे। मैं नीना के परिवार को जानता हूं... हमारा परिवार दिल्ली में आस-पास करोल बाग में रहता था। हम दिल्ली यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ाई करते थे और थिएटर में काफी एक्टिव थे। नीना जब भी मेरे कॉलेज आती थी, हमारे यहां तो हंगामा मच जाता था। उस वक्त भी वह सबको इम्प्रेस कर देती थी अपने विचारों से। वह मेरे कुछ साल बाद एनएसडी में दाखिल हो गईं। फिर हम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग-अलग मुकाम बनाने में लग गए। हम अपने-अपने तरीके से स्ट्रगल करने लगे। हमने साथ में कई फिल्में कीं, जैसे जाने भी दो यारो, मंडी और तेरे संग। हालांकि हम दोनों अपना करियर बनाने में बहुत बिजी थे, लेकिन लेकिन जब भी हम मिले, जैसे मानों हमारे पुराने दिन वापस याद आ गए हों। जिस तरह से नीना ने अपने जीवन में चुनौतियों का बहादुरी से सामना किया, खासकर जब वह मसाबा के साथ प्रेग्नेंट थीं, उसके लिए मैंने हमेशा नैंसी (नीना) की सराहना और सम्मान किया है।''

     'मैं नहीं चाहता था कि नीना अकेला महसूस करे'

    'मैं नहीं चाहता था कि नीना अकेला महसूस करे'

    सतीश कौशिक ने कहा, ''मैं इस बात की सराहना करता हूं कि नीना ने उस वक्त एक कुंवारी मां बनने का फैसला किया। एक सच्चे दोस्त के नाते मैं बस उसके साथ खड़ा रहा और उसे विश्वास दिलाया कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं उसके साथ हूं। किताब में आप जो कुछ भी पढ़ रहे हैं, वह एक दोस्त के रूप में उनके प्रति मेरा प्यार था। मैं किसी भी कीमत पर नहीं चाहता था कि वो अकेला महसूस करें। आखिरकर यही दोस्त हैं, है ना? जैसा कि किताब में कहा गया है, जब मैंने उससे शादी करने प्रस्ताव दिया तो मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि अच्छे दोस्त के लिए उसकी जरूरत के समय मैं उसके साथ खड़ा रहूं।''

    'प्रेग्नेंट नीना गुप्ता रो रही थीं, जब शादी के लिए मैंने पूछा'

    'प्रेग्नेंट नीना गुप्ता रो रही थीं, जब शादी के लिए मैंने पूछा'

    सतीश कौशिक ने कहा, ''मैंने उससे कहा, 'मैं हूं ना, तू चिंता क्यों करती है? वह मेरे इशारे से समझ गईं कि मैं उनसे शादी के लिए पूछ रहा हूं...नीना ये बात सुनकर रो रही थीं' उस दिन के बाद से हमारी दोस्ती और मजबूत हो गई। मुझे खुशी और गर्व है कि नीना गुप्ता एक अभिनेत्री के रूप में इतना अच्छा काम कर रही हैं। वह हमारे समाज की एक मजबूत महिला की प्रतीक हैं। उसने अब अपनी खुशी से एक सफल बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी कर ली है और वह मेरा एक अच्छा दोस्त भी है।''

    ऑटोबायोग्राफी में ये सब लिखा जा रहा है, सतीश कौशिक को पता था?

    ऑटोबायोग्राफी में ये सब लिखा जा रहा है, सतीश कौशिक को पता था?

    इंटरव्यू के दौरान जब सतीश कौशिश से पूछा गया कि क्या उन्हें पता था कि नीना गुप्ता शादी के ऑफर वाली बात अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिख रही हैं? इस सवाल के जवाब में सतीश कौशिक ने कहा, ''नीना ने मुझसे कहा कि वह अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखने का सोच रही हैं, क्या मुझे कोई आपत्ति है। मैंने जवाब दिया, 'लिख तू आराम से। कोई दिक्कत नहीं है'। मैं नैंसी (नीना) और उसके सफर को दिल से सलाम करता हूं। मेरी पत्नी नीना के साथ मेरी दोस्ती के बारे में जानती हैं। नीना हमारे घर पर नियमित आती रहती हैं। वह हमारी दोस्ती को समझती है और उसका सम्मान करती है।"

    ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के वक्त नीना गुप्ता की 'गे' से शादी कराना चाहते थे उनके दोस्त, पूरा वाक्या जान हैरान हो जाएंगे आप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+