प्रेग्नेंसी के वक्त नीना गुप्ता की 'गे' से शादी कराना चाहते थे उनके दोस्त, पूरा वाक्या जान हैरान हो जाएंगे आप

प्रेग्नेंसी के वक्त नीना गुप्ता की 'गे' से शादी कराना चाहते थे उनके दोस्त, पूरा वाक्या जान हैरान हो जाएंगे आप

मुंबई, 17 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता हमेशा अपने और वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के अफेयर और सिंगल मदर बनने को लेकर चर्चा में रही हैं। नीना गुप्ता के इस अफेयर और सिंगल मदर की कहानी एक्ट्रेस की ऑटोबायोग्राफी आने के बाद और भी ज्यादा चर्चा में है। नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' हाल ही में लॉन्च की है। नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते, बिना शादी के मां बनने को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' में एक एक्ट्रेस के तौर पर अपनी जिंदगी और एक अविवाहित गर्भवती महिला के रूप में सामना करने वाली चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बात की है। ऑटोबायोग्राफी में नीना ने लिखा है कि जब वह प्रेग्नेंट हुई थी उनकी एक दोस्त ने उन्हें 'गे' यानी समलैंगिक व्यक्ति से शादी करने के लिए कहा था।

जब नीना गुप्ता को प्रेग्नेंसी के वक्त 'गे' से शादी का मिला था ऑफर

जब नीना गुप्ता को प्रेग्नेंसी के वक्त 'गे' से शादी का मिला था ऑफर

नीना गुप्ता और पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के अफेयर काफी ओपने रिलेशन था। नीना गुप्ता विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में होते हुए प्रेग्नेंट हो गई थीं। लेकिन विवियन अपनी पत्नी और परिवार को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में नीना एक सिंगल मदर बनीं और बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया। लेकिन नीना को प्रेग्नेंसी के दौरान कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में बताया है कि कैसे गर्भवती होने के दौरान उनके एक दोस्त ने उन्हे सुझाव दिया था कि उन्हें मुंबई के बांद्रा के रहने वाले एक गे (समलैंगिक) से शादी कर लेनी चाहिए। वह समलैंगिक मुंबई में एक बैंकर था। नीना ने किताब में कहा है कि उसके दोस्त सुजॉय मित्रा ने कहा कि उसे समलैंगिक बैंकर से शादी कर लेनी चाहिए, क्योंकि वह समलैंगिक शख्स सामाजिक दबाव से बचने के लिए शादी करना चाहता है। वह नीना के बच्चे को अपना नाम देने को तैयार था लेकिन वह शादी के बाद किसी भी तरह से नीना और उसकी बेटी पर हक नहीं जताएगा।

नीना ने ठुकराया 'गे' से शादी का ऑफर

नीना ने ठुकराया 'गे' से शादी का ऑफर

नीना गुप्ता ने आगे लिखा है, ''गे से शादी के ऑफर पर मुझे हंसी आई। मुझे सिर्फ सिंगल मदर होने के विवाद से बचने के लिए शादी करना सही नहीं लगा। मुझे पता था आने वाले वक्त में मुझे बहुत मुश्किल सवालों का सामना करना होगा। एक पब्लिक फिगर होने के नाते मेरी जिंदगी और मेरे बच्चे की जिंदगी, हमेशा एक खुली किताब रहेगी। हमेशा मेरे रिश्ते के बारे में अटकलें लगाई जाएंगी। लेकिन मैंने खुद को भरोसा दिलाया कि मैं इन सारी मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर लूंगी। मैं जब तक हूं इन परेशानियों ने निपटने के लिए तैयार थी।''

फिल्ममेकर सतीश कौशिक भी करना चाहते थे नीना से शादी

फिल्ममेकर सतीश कौशिक भी करना चाहते थे नीना से शादी

नीना गुप्ता ने ऑटोबायोग्राफी में ये भी खुलासा किया है कि फिल्म निर्माता सतीश कौशिक भी उनसे शादी करना चाहते थे। नीना ने बताया कि सतीश कौशिक ने उन्हे शादी का ऑफर दिया था। सतीश कौशिश ने नीना से कहा था, ''चिंता मत करो नीना, अगल बेबी सांवली रंग के साथ जन्म लेता है तो आप ये कह सकती हैं कि ये मेरा बच्चा है और हम शादी भी कर लेंगे। किसी को भी इस बात का कोई शक नहीं होगा।''

हालांकि नीना गुप्ता ने शादी नहीं की और अपनी बेटी को अकेले ही पालने का फैसला किया। नीना गुप्ता की बेटी आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक सफल फैशन डिजाइनर हैं। नीना के साथ-साथ मसाब गुप्ता ने एक ओटीटी प्लेटफार्म पर एक्टिंग की भी शुरुआत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+