Satire: पानी से भी सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल! अगर मोदी सरकार ने बजट में कर दी ये घोषणा
Recommended Video

नई दिल्लीः सड़क से लेकर संसद तक विपक्ष का संग्राम देखने को मिलता है, वजह कई होती है और कई वजहों में एक होता है महंगाई का मुद्दा। देश में आए दिन डीजल- पेट्रोल के दाम बढ़ते रहते हैं, जिस कारण से महंगाई बढ़ती है। महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध के अलावा देश में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध भी देखने को मिला। मामला बढ़ा तो फिल्म का नाम पद्मावती से पद्मावत कर दिया।

कुल्लु भाई के मन में आया विचार
नाम बदला तो कुल्लु भाई के मन में भी एक विचार आया, इस विचार से दुनिया हिल गई है, इराक से लेकर सऊदी अरब तक के नेताओं को समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। पूरी दुनिया को तेल बचने वाले देश समझ नहीं पा रहे कि इस विचार को किस तरह से खत्म किया जाए।

दुनिया को लगा भारत से डर
आखिर वो विचार है क्या, जिसके कारण पूरी दुनिया के देश भारत से डरे हुए हैं वो आपको बाद में बताएंगे, पहले बताते हैं इससे होने वाले फायदे और नुकसान। इसका सबसे बड़ा नुकसान होगा विपक्ष में रहने वाले नेताओं को, क्योंकि कोई भी पेट्रोल और डीजल को लेकर विरोध नहीं कर सकेगा। विरोध नहीं होगा तो कई नेताओं की नेतागिरी नहीं चमक सकेगी।

बदल देना चाहिए नाम
अगर मोदी सरकार इस विचार को मान ले तो देश में डीजल और पेट्रोल की कीमत लगभग ना के बराबर हो सकती है। कुल्लु भाई ने मोदी सरकार को कहा है कि मोदी जी को पेट्रोल और डीजल का नाम बदल देना चाहिए।

भारत बेच सकेगा तेल
मतलब साफ है जिस तरह पद्मावती को पद्मावत बना दिया गया, उसी तरह डीजल- पेट्रोल को पानी का नाम दे देना चाहिए। भारत में पानी की कोई कमी नहीं है। अगर ऐसा हो जाता है तो अरब सागर से हिंद महासागर तक भारत पूरी दुनिया में तेल बेच सकेगा।
(इस खबर का सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications