Satire: हनीप्रीत के साथ पद्मावत देखना चाहता है राम रहीम, टिकट के लिए रखा 10 करोड़ का इनाम

Satire: हनीप्रीत के साथ पद्मावत देखना चाहता है राम रहीम, टिकट के लिए रखा 10 करोड़ का इनाम

नई दिल्लीः पद्मावती से पद्मावत बनीं संजय लीला भंसाली की फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म सिनेमा घरों में पहुंची तो करणी सेना के फर्जी योद्धा भी पहुंच गए। करनी सेना के लोग क्यों पहुंचे ये आपको बाद में बताएंगे, पहले बताते हैं बलात्कारी बाबा राम रहीम की नई चाहत के बारे में। आजकल बाबा राम रहीम के मन में समुद्र की लहर की तरह नई-नई ख्वाहिशें उठ रही हैं। बलात्कारी बाबा राम रहीम की नई चाहत है फिल्म पद्मावत देखना। बाबा ने जब मन की बात कही तो लोगों ने मना कर दिया। इस पर राम रहीम ने फिल्म पद्मावत के एक टिकट के लिए एक करोड़ का इनाम रख दिया। कहा जो भी उनका भक्त टिकट लाएगा उसे दस करोड़ का इनाम मिलेगा।

कुल्लु भाई ने बताया कि...

कुल्लु भाई ने बताया कि...

दिमाग से खाली और पेट से भरे हुए कुल्लु भाई ने बताया कि बाबा के इस ऐलान के बाद टीम इंडिया में भगदड़ मच गई। कुल्लु का दावा है कि यही कारण है कि टीम इंडिया 187 पर आउट हो गई। क्योंकि सारे खिलाड़ी टिकट का जुगाड़ करने में लग गए। कई खिलाड़ियों में विराट से कहा कि अनुष्का भाभी ही टिकट दिलवा सकती हैं।वहीं कई खिलाड़ियों का यहां तक कहना था कि आईपीएल में तो दस करोड़ की कमाई नहीं हो सकती लेकिन एक टिकट के लिए दस करोड़ आराम से कमाए जा सकते हैं।

जब हनीप्रीत तक पहुंची ये बात

जब हनीप्रीत तक पहुंची ये बात

जब ये बात हनीप्रीत तक पहुंची तो बाबा से बहुत नाराज हुई। हनीप्रीत का कहना था कि जेल में जाने के बाद राम रहीम बदल गए हैं पहले वो उनके साथ फिल्म देखने जाते थे लेकिन अब भूल गए हैं। हनीप्रीत भी फिल्म देखना चाहती हैं। जब बाबा को हनीप्रीत की नाराजगी के बारे में बताया गया को राम रहीम ने कहा कि वो अकेले फिल्म नहीं देख सकते।

शाम को पेड़-पौधों में पानी नहीं दिया

शाम को पेड़-पौधों में पानी नहीं दिया

राम रहीम की बात लालू प्रसाद यादव तक पहुंच गई। लालू का कहना था कि जब जेल में होने के बाद भी राम रहीम और हनीप्रीत फिल्म देख सकते हैं तो वो क्यों नहीं। लालू को इजाजत नहीं दी गई इसके बाद लालू इतने नाराज हुए कि उन्हें शाम को पेड़-पौधों में पानी नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+