ब्रेन डेड मजदूर को डोनर बनाकर शशिकला के पति का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

चेन्नई । अन्नाद्रमुक की नेता शशिकला जेल में कैद है। शशिकाल जेल में हैं और उनके पति का चेन्नई के अस्पताल में ऑर्गन ट्रांसप्लांट किया गया है। शशिकला के पति एम नटराजन का लीवर और किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ऑर्गन फ्लयोर के बाद उन्हें 10 सितंबर को चेन्नई के ग्लेनीगल्स हेल्थ सिटी में भर्ती कराया गया था, जहां उनके लिए डोनर की तलाश की जा रही थी, लेकिन काफी वक्त से उन्हें कोई डोनर नहीं मिल पा रहा था।

 Sasikala’s husband Natarajan undergoes liver-kidney transplant

अप्रैल से उनके लिए किडनी और लीवर डोनर की तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई ऑर्गन डोनर नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अचानक मंगलवार को उनकी सर्जरी की गई और उनका प्रत्यारोपण किया गया। लेकिन अपनी रिपोर्ट में टीओआई से स वाल उठाया है कि आखिर अचानक से उन्हें डोनर कहां से मिल गया? रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने नटराजन के लिए मैचिंग डोनर के लिए तंजावुर के एक अस्पताल में 19 साल के लड़के को चुना जो एक एक्सीडेंट में गंभीर रुप से घायल हो गया था।

19 साल के कार्तिक को जो एक दिहाड़ी मजदूर था उसे तंजावुर से एयरलिफ्ट करवाकर चेन्नई लाया गया और फिर उसे डोनर बनाकर शशिकला के पति दिनाकर का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक 30 सितंबर को सिर में गंभीर चोट के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ था। लेकिन उसे अचानक ब्रेड डेड घोषित कर चेन्नई के ग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट कर दिया गया। इसी अस्पताल में एम नटराजन भर्ती थे और अपने लिए लीवर और किडनी ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे थे।

फिर अचानक से नटराजन का ट्रांसप्लांट की तैयारी शुरू हो गई। रिपोर्ट में सवाल इस बात को लेकर उठाए गए कि आखिर कार्तिक जो एक मजदूर था उसे सरकारी अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के ग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल क्यों भेजा गया, जो एक इंटरनेशनल लेवल का अस्पताल है। वहीं एयरलिफ्ट, जिसमें लगभग 1 लाख का खर्च आता है उसका वजहन किसने किया, जबकि ये रकम चुका पाना कार्तिक के परिवार के लिए मुमकिन नहीं है। ऐसे में शशिकला के पति के लीवर ट्रांसप्लांट को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+