अपने विधायकों के साथ रात भर गोल्डन बे रिसॉर्ट में ही रहेंगी शशिकला

शशिकला ने कहा है कि वह अपने विधायकों के साथ आज यानी सोमवार की रात गोल्डन बे रिसॉर्ट में ही रुकेंगी।

चेन्नई। कुवाथुर स्थित गोल्डन बे रिसॉर्ट में वीके शशिकला ने कहा है कि डीएमके चीजों की गुणा-गणित करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। जब एमजीआर की मौत हुई तो भी उन्होंने यही किया। समर्थकों से बात करते-करते शशिकला भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि अम्मा अभी भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। जब मैं रिसॉर्ट आ रही थी, तो रास्ते में लोगों ने मुझे अपनी झोपड़ी में बुलाया और मैं वहां गई। वहां पर मैंने अम्मा की तस्वीर लगी देखी। यही वह जगह है जहां पर अम्मा रहती हैं, लोगों के दिलों में। शशिकला ने कहा है कि वह अपने विधायकों के साथ आज यानी सोमवार की रात गोल्डन बे रिसॉर्ट में ही रुकेंगी।

अपने विधायकों के साथ रात भर गोल्डन बे रिसॉर्ट में ही रहेंगी शशिकला
ये भी पढ़ें- शशिकला ने बताया, जयललिता की मौत के बाद वह क्यों नहीं बनीं मुख्यमंत्री

इससे पहले पिछले दो दिनों में शशिकला चेन्नई के नजदीक स्थित गोल्डन बे रिसॉर्ट गई थीं। वहां पर उन्होंने एआईएडीएमके कई विधायकों से चर्चा की, जिन्होंने पिछले हफ्ते पन्नीरसेल्वम द्वारा किए गए विद्रोह के बाद शशिकला को समर्थन किया है। इस रिसॉर्ट में जनता और मीडिया के जाने पर रोक लगा दी गई थी। शशिकला ने विधायकों से बात करने के बाद प्रेस के सामने आकर कहा था कि किसी भी विधायक को बंधक नहीं बनाया गया था। चेन्नई पुलिस ने भी एक कोर्ट के कहा है कि रिसॉर्ट में करीब 120 विधायक थे और किसी को भी जबरदस्ती वहां नहीं रखा गया था। रिसॉर्ट के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात था। ये भी पढ़ें- शशिकला बोलीं- 'हमने ऐसे 1000 पन्नीरसेल्वम देखे हैं'

जब शशिकला से जयललिता पर चल रहे आय से अधिक संपत्ति के केस के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उसका समय आने दीजिए, उसे देख लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ इंतजार करिए और हमारा अगला कदम देखिए। वह बोलीं कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता अभी हमारा विरोध कर रहे हैं, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सकेंगे, मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। जब शशिकला से पूछा गया कि अगर उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया जाता है तो क्या वह इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगी, तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल इस पर काम कर रही हैं। उन्होंने यह साफ किया कि विरोधी पार्टियों के लोग अफवाह फैला रहे हैं कि हमने पार्टी के विधायकों को बंधक बनाकर रखा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+