AIADMK में शशिकला को झटका, पार्टी महासचिव पद से छुट्टी
Recommended Video

Sasikala - Dinakaran sacked from AIADMK's General Secteratary's post | वनइंडिया हिंदी
चेन्नई। तमिलनाडु में राजनीतिक संकट के स्पष्ट संकेत एक बार फिर मिलने लगे हैं। जयललिता के निधन के बाद तीन गुटों में बटी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) में वर्चस्व की लड़ाई अभी भी जारी है। आज EPS-OPS गुट की जनरल काउंसिल मीटिंग में शशीकला को जनरल सेक्रेटरी के पद से हटा दिया गया है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी के हाथों में पार्टी का कंट्रोल रहेगा। अन्नाद्रमुक के नेता व तमिलनाडु सरकार में मंत्री आरबी उदयकुमार ने कहा कि अम्मा (जयललिता) के द्वारा नियुक्त किये गये सभी पदाधिकारी अपने पद पर बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि अम्मा अनंतकाल तक हमारी महासचिव रहेंगी। महासचिव के पद को अभी जब्त कर लिया गया है और इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक एकजुट होगा और हम दो पत्तों वाले अपने चुनाव चिह्न को फिर से पाने के लिए प्रयास करेंगे। दिवंगत जयललिता की सहेली व सहयोगी शशिकला अभी भ्रष्टाचार के मामले में बेंगलुरु की जेल में बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications