मखमली गद्दे से जेल की जमीन तक शशिकला नटराजन: करवटें बदलते रहें....सारी रात हम...
एआईएडीएमके की कर्नाटक इकाई के सचिव वी.पुगाझेंधी ने मीडिया से कहा कि चिनम्मा ठीक से सो नहीं पाईं और पूरी रात परेशान रहीं।
बेंगलुरू। तमिलनाडु की सत्ता में बीते 15 दिनों में जिस तरह से भूचाल आया है, उसका अंदाजा किसी को नहीं था। सीएम की चमचमाती कुर्सी का सपना देख रहीं शशिकला नटराजन अचानक से बेंगलुरू की जेल पहुंच जाएंगी, इस बात को कोई ख्वाब में भी नहीं सोच सकता था।
मखमली गद्दे से जेल की जमीन तक
पूर्व सीएम जे जयललिता की 114 करोड़ों की संपत्ति की उत्तराधिकारी बनने जा रही शशिकला नटराजन की किस्मत में जेल का 10 फुट लंबा और चार फुट चौड़ा कमरा आया है, जहां उन्हें बिना गद्दे के जमीन पर ही सोना पड़ा है।
चिनम्मा ठीक से सो नहीं पाईं
उनके बारे में जानकारी देते हुए एआईएडीएमके की कर्नाटक इकाई के सचिव वी.पुगाझेंधी ने मीडिया से कहा कि चिनम्मा ठीक से सो नहीं पाईं और पूरी रात परेशान रहीं। उन्हें महिला बैरक के बेहद ही साधारण से सेल में रखा गया है। जेल के अधिकारियों से गद्दा देने का आग्रह किया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, जिसके कारण उन्हें पूरी रात जमीन पर ही लेटकर काटनी पड़ी।
खाने में खाया सांभर और चावल
स्वास्थ्य परेशानियों के चलते शशिकला ने कोर्ट से सरेंडर करने के लिए थोड़ा वक्त मांगा था लेकिन कोर्ट ने उन्हें नहीं दिया था। इसलिए जब शशिकला ने जेल में खाना खाने से इंकार किया तो उन्हें जेल प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अवगत कराया, तब जाकर शशिकला ने बुधवार रात को चावल और सांभर खाया था। शशिकला को अन्य कैदियों की ही तरह खाने में दो रोटी, एक रागी बाल, 200 ग्राम चावल तथा 150 ग्राम सांभर दिया गया था। उन्हें घर से बने खाने की इजाजत नहीं मिली है।
चार साल के लिए शशिकला को जेल
मालूम हो कि शशिकला (59) ने बुधवार को निचली अदालत के समक्ष समर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। तो वहीं दूसरी ओर ईके पलानीस्वामी ने गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली पलानीस्वामी शनिवार को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे. बताया जा रहा है कि पलानीस्वामी शशिकला से बंगलुरु जेल में आज उनसे मिलने आएंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’













Click it and Unblock the Notifications