बीमार पति से मिलने के लिए शशिकला को 5 दिन की पेरोल
Recommended Video

नई दिल्ली। एआईएडीएमके की नेता शशिकला को 5 दिन की पेरोल दी गई है। उन्हें अपने बीमार पति से मिलने के लिए ये पेरोल दी गई है। शशिकला ने पेरोल के लिए आवेदन किया था जिसके बाद उन्हें 5 दिनों की पेरोल दी गई और वो जेल से बाहर आ गई हैं। इससे पहले शशिकला की ओर 15 दिन की पेरोल के लिए आवेदन दिया गया था जिसे कर्नाटक के जेल विभाग ने ठुकरा दिया था।

शशिकला को बड़ी राहत
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद शशिकला को अपने बीमार पति से मिलने के लिए 5 दिन की पेरोल मिली है। इससे पहले उन्होंने पेरोल पर 15 दिनों की रिहाई देने की अपील की थी। रिहाई के पीछे शशिकला ने अपने बीमार पति एम नटराजन से मिलने का कारण बताया था। हालांकि उस समय उन्हें पेरोल नहीं मिला। एक बार फिर से उन्होंने पेरोल के लिए आवेदन किया, जिस पर उन्हें 5 दिनों की पेरोल मिली है।

आपको बता दें कि नटराजन फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उनका लीवर प्रत्यारोपण होना है। उनके शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। नटराजन की उम्र 74 साल है। नटराजन के डॉक्टरों ने भी उन्हें अपनी पत्नी से मिलने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications