सलमान को निशाने पर लेने से भड़कीं सरोज खान की बेटी, कहा- कुछ बातों पर मनमुटाव था लेकिन...

सरोज खान की सलमान से अनबन को लेकर बेटी सुकैना ने कही ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 71 साल की सरोज बीते काफी समय से बीमार चल रही थीं। सरोज की मौत के बाद सलमान खान के साथ उनके रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। सलमान से उनके संबंध ठीक नहीं थे और सलमान उनको पसंद नहीं करते थे, जैसी बातें लगातार कही जा रही हैं। इन बातों को लेकर सरोज की बेटी सुकैना ने नाखुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इन बातों का कोई मतलब नहीं है। सलमान उनके परिवार के साथ हमेशा खड़े रहे। कई बार उनकी मदद की। हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकारा कुछ बातों पर सलमान का उनकी मां से मनमुटाव रहा था।

लोग पता नहीं क्यों सलमान की निगेटिव बात याद कर रहे

लोग पता नहीं क्यों सलमान की निगेटिव बात याद कर रहे

एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में सरोज खान की बेटी सुकैना ने कहा, मुझे मेरे बेटे की दिल की सर्जरी के लिए केरला जाना था। इस वक्त मेरी मदद सिर्फ उसी शख्स ने की। सलमान खान मेरे परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। सलमान और उनकी टीममेट संध्या हमारे साथ बराबर बातचीत करती रहीं। हमें जब जरूरत पड़ी सलमान हमेशा हमारे साथ रहे। सलमान हमारे परिवार के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। मेरी मां को भी सलमान की यह बात बेहद पसंद थी।

 दोनों के बीच अब मनमुटाव नहीं था

दोनों के बीच अब मनमुटाव नहीं था

सरोज खान और सलमान के बीच विवाद पर सुकैना ने कहा- कुछ सालों पहले जरूर उनके बीच मनमुटाव हुआ था, लेकिन वो जल्द ही खत्म हो गया था। मुझे नहीं पता लोग ऐसी नेगेटिव बातें क्यों कर रहे हैं उनके बारे में। लोग उनके विवाद की पुरानी बात अब क्यों उठा रहे हैं मुझे ये समझ नहीं आ रहा। सलमान हर किसी के लिए खड़े होते हैं। वह हर किसी की मदद करते हैं लेकिन कई बार तो अपनी मदद की जानकारी वह किसी को देते भी नहीं है। सुकैना ने कहा कि जो हुआ उसको मां और सलमान दोनों ने ही जाने दिया। बताया गया है कि सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री लगातार सरोज खान के इलाज में मदद भी कर रही थीं।

सलमान से हुआ था सरोज का मनमुटाव

सलमान से हुआ था सरोज का मनमुटाव

बताया जाता है कि सरोज खान जब 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के गाने 'ये चांद और ये दूरी' कोरियोग्राफ कर रही थीं, तब सलमान खान उनसे नाराज हो गए थे। जिसके बाद दोनों में काफी दिन अनबन रही। इसी बात को उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया और कुछ न्यूज वेबसाइट पर चलाया गया। जिस पर सरोज की बेटी ने नाखुशी जाहिर की है। बता दें कि सरोज खान को बीती 24 जून को उनको सांस लेने में दिक्कत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद गुरुवार रात उन्होंनें आखिरी सांस ली। 40 साल के करियर में सरोज खान ने 2 हजार से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए, लेकिन पिछले दो सालों में सरोज के पास ज्यादा काम नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+