मेट्रो के दरवाजे में फंसा साड़ी का पल्लू और चल पड़ी ट्रेन, महिला का हुआ ऐसा हाल

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में एक दर्दनाक घटना में एक महिला की जान जाते जाते बची। दरअसल 40 साल की एक महिला की साड़ी मेट्रो के दरवाजे में दब गई, महिला बाहर खड़ी थी और मेट्रो चल दी। साड़ी खिंचने के चलते महिला जमीन में गिरी और ट्रेन के साथ घिसट गई। घटना दिल्ली के मोती नगर मेट्रो स्टेशन की है।

मेट्रो के दरवाजे में अटक गया पल्लू

मेट्रो के दरवाजे में अटक गया पल्लू

पीड़ित महिला गीता के पति जगदीश प्रसाद ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ नवादा की ओर जाने के लिए मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। यहां एक मेट्रो के बंद होते दरवाजे में गीता का पल्लू जा अटका। जिसके चलते वह मेट्रो ट्रेन के साथ प्लेटफार्म पर दूर तक घिसट गई। सौभाग्य से किसी यात्री ने इमरजेंसी बटन दबाया तो ट्रेन रुकी, वरना गीता की जान भी जा सकती थी। गीता को सिर में गंभीर चोट आई हैं।

 डीएमआरसी ने ट्वीट कर की दुर्घटना की पुष्टी

डीएमआरसी ने ट्वीट कर की दुर्घटना की पुष्टी

दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस दुर्घटना की पुष्टी की है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट के जरिए भी इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में मेट्रो सेवा के बाधित होने के बारे में भी बताया गया है। गीता शास्त्री नगर की रहने वाली है। बता दें कि मेट्रो रेल के आगे आत्महत्या करने के कई मामले भी सामने आते रहे हैं।

मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी है। इसकी वजह से कुछ देर के लिए मेट्रो सेवा प्रभावित रही। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला का नाम शीतल श्रीवास्तव बताया गया। चश्मदीदों के मुताबिक महिला पहले से मेट्रो प्लेटफॉर्म पर ट्रेन ने आने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही ट्रेन आई उसने छलांग लगा दी। फिर ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया लेकिन सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ कि महिला को बचा पाना संभव नहीं था।

यह भी पढ़ें- जानिए बिहार की आरा लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+