सारदा चिटफंड स्कैम- हाईकोर्ट ने कमिश्नर राजीव कुमार को दी अग्रिम जमानत
Recommended Video
Mamta Banerjee के खास अफसर Rajeev Kumar को मिली Bail, इस शर्त पर Court ने दी जमानत |वनइंडिया हिंदी
कोलकाता। सारदा चिटफंड घोटाले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त तथा राज्य के सीआईडी के एडीजी राजीव कुमार की अग्रिम जमानत को आज कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। इससे राजीव कुमार को राहत मिली है। न्यायाधीश ने कहा कि सीबीआई की ओर से पेश तमाम तथ्यों को खंगालने के बाद ऐसा नहीं लगता कि राजीव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है।

हालांकि इसके साथ ही हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने कहा है कि राजीव कुमार को जब-जब सीबीआई पूछताछ के लिए बुलाएगी तो उन्हें हाजिर होना होगा। बशर्ते सीबीआई को इसके लिए 48 घंटे पहले नोटिस देना पड़ेगा।राजीव कुमार को आज 50000 रुपये के मुचलके पर अग्रिम जमानत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications