VIDEO: सारा अली खान से पैपराजी ने कई बार की ये खास रिक्वेस्ट, हर बार जवाब मिला- 'NO'

Bollywood Hindi News: बॉलीवुड सितारे भी इन दिनों नए साल के जश्न में डूबे हैं। कई स्टार्स अभी विदेश छुट्टियां मनाने गए हैं, तो कई वापस आ गए। इस बीच सारा अली खान को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सारा के एयरपोर्ट आने की खबर पैपराजी (फोटोग्राफर्स) को पहले ही लग गई थी। जैसे ही वो एयरपोर्ट से निकली उनके फैन्स और फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान सारा से वो एक रिक्वेस्ट बार-बार करते रहे लेकिन उन्होंने हर बार ना में जवाब दिया।

नहीं उतारा मास्क

नहीं उतारा मास्क

कोविड-19 प्रोटोकॉल का सारा अली खान भी पूरा पालन कर रही हैं। न्यू ईयर पर जब वो एयरपोर्ट पहुंची तो वहां पर बड़ी संख्या में उनके फैन्स और पैपराजी मौजूद थे। इस दौरान सारा ने रुककर कई पोज में फोटो खिंचवाई। तभी कुछ फोटोग्राफर्स ने उन्हें मास्क उतारकर पोज देने को कहा लेकिन सारा ने साफ मना कर दिया। इसके बाद वो कार में जाकर बैठ गईं। फिर पैपराजी ने उन्हें कार के अंदर ही मास्क हटाकर फोटो खिंचवाने को कहा लेकिन वहां पर भी उन्होंने मना कर दिया।

नन्ही फैन के साथ ली सेल्फी

नन्ही फैन के साथ ली सेल्फी

सारा कोरोना को लेकर काफी एहतियात बरतती हुई दिखीं। पहले तो उन्होंने सबसे दूरी बनाए रखी, इसके बाद कार में बैठकर तुरंत हाथ सैनिटाइज किया। इस दौरान उन्होंने अपने सूट से मैचिंग मास्क पहना हुआ था और उसे उतारा नहीं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सारा की एक नन्ही सी फैन अपने मां-बाप के साथ उनसे मिलने पहुंची। उसकी क्यूटनेस पर सारा भी फिदा हुईं और तीनों के साथ सेल्फी ली। वहीं मास्क नहीं उतारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही इस कदम के लिए सभी सारा की तारीफ भी कर रहे हैं।

कुली नंबर-1 हुई फ्लाप !

हाल ही में सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर-1 आई थी। इस फिल्म को लोगों का खास रिस्पांस नहीं मिला, साथ ही क्रिटिक ने भी इसको खराब रेटिंग दी। जिस वजह से सारा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। सारा के अलावा उनके को-एक्टर वरुण धवन को भी इस फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए काफी आलोचनाएं सुननी पड़ीं। अब वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म अतरंगी रे में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा उनके कई अन्य प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+