सारा और अनन्या को ऑफर हुआ था कॉन्डम टेस्टर लड़की का रोल, अब ये अभिनेत्री निभाएगी ये बोल्ड किरदार
मुंबई, 5 मई: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें वो कॉन्डम टेस्टर की भूमिका निभाएंगे। उनके इस फिल्म को साइन करते ही वो चर्चा में आ गई हैं क्योंकि फिल्म काफी बोल्ड बताई जा रही है। हालांकि अब सामने आया है कि ये रोल रकुल से पहले बॉलीवुड की दो युवा अभिनेत्रियों को ऑफर हुआ था। सारा अली खान और अनन्या पांडे को भी ये रोल मिला था लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया था।

सारा और अनन्या ने कर दिया था इनकार
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल प्रीत सिंह निर्माता के लिए पहली पसंद नहीं थीं। उनसे पहले यह फिल्म सारा अली खान को ऑफर किया गया था। उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था। सारा के ऑफर रिजेक्ट करने के बाद अनन्या पांडे को ये ऑफर की गई। उन्होंने भी कहानी सुनने के बाद रोल करने से मना कर दिया।

दोनों को लगा रोल ज्यादा ही बोल्ड
बताया गया है कि अनन्या पांडे और सारा अली दोनों को लगा कि फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी ज्यादा बोल्ड है। इसलिए वो इसे नहीं करना चाहती हैं। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला बना रहे हैं। इस फिल्म में रकुल कॉन्डम टेस्टर की भूमिका निभाएंगी।

रकुल प्रीत बनेगी कॉन्डम टेस्टर
रकुल प्रीत सिंह ने अब ये फिल्म साइन की है। इस फिल्म में वो कॉन्डम टैस्टर की भूमिका निभाएंगी। बता दें कि कॉन्डम निर्माता कंपनियां 18 साल की अधिक उम्र के लोगों को पेरोल पर रखती है, जिनका काम कॉन्डम की ड्यूरेबिलिटी चेक करना होता है। उनके फीडबैक पर प्रोडक्ट को मार्केट में उतारा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications