WWE रिंग में सपना चौधरी और राखी सावंत ने लगाए गजब के ठुमके, क्रेजी हुए फैंस , देखें वीडियो
मंडी । एक बार फिर से बिजली की तरह डांस करने वाली सपना चौधरी अपने एक धमाकेदार डांस को लेकर सुर्खियों में हैं क्योंकि इस बार उन्होंने ये डांस किसी स्टेज या फिल्म में नहीं किया है बल्कि इस बार उन्होंने ठुमके लगाए हैं रेसलिंग रिंग में, जिसमें उनका भरपूर साथ दिया है उनकी दोस्त और मशहूर आयटम क्वीन राखी सावंत ने।

सपना चौधरी और राखी सावंत ने WWE रिंग में लगाये ठुमके
दोनों कातिल हसीनाओं ने रिंग के अंदर....मशहूर हिट नंबर... तेरी आंखों का ये काजल... पर ऐसे ठुमके लगाए, जिसे देखकर हर कोई बस हैरान ही रह गया है। दोनों के बिजली डांस को देखकर वहां मौजूद दर्शक तो दीवाने हुए ही, सोशल मीडिया पर दोनों के डांस ने आग लगा दी है। दोनों के डांस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।
सपना-राखी को देखकर फैंस हुए क्रेजी
मालूम हो दोनों ही हसीनाएं हिमाचल के मंडी जिले के कार्यक्रम में पहुंची थीं, यहां पर WWE रेसलिंग का आयोजन किया गया था। वीडियो में सपना चौधरी तो देसी अवतार में हैं लेकिन राखी सावंत का लुक वैस्टर्न है। दोनों की जुगलबंदी ये बताने को काफी है कि दोनों की आपस में काफी बनती है। मालूम हो कि दोनों की दोस्ती इस वक्त काफी सुर्खियों में है।

सपना चौधरी ने मचाया धमाल
आपको बता दें कि इससे पहले सपना चौधरी ने भोजपुरी गाने पर डांस कर कहर बरपाया था। उनका भोजपुरी गाना 'मेरे सामने आके' हाल ही में रिलीज हुआ है और यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने को छह दिन में 9 लाख बार देखा जा चुका है।

पंजाबी आयटम नंबर 'बिल्लोरी
यही नहीं उनका पंजाबी आयटम नंबर 'बिल्लोरी' भी इन दिनों दर्शकों की जुबान पर है, लोग सपना के गानों पर थिरके बिना नहीं रह पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications