'कांग्रेस के प्रचार' की खबरों के बीच सपना चौधरी ने शेयर की ऐसी तस्वीरें, मचा तहलका

सियासी मुलाकात पर मची खींचतान के बीच अब सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ ऐसी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

नई दिल्ली। रिएलिटी शो बिग बॉस में धमाल मचाने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह उनका कोई डांस शो नहीं, बल्कि कुछ और है। दरअसल, पिछले दिनों सपना चौधरी ने यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद से सपना सुर्खियों में हैं। इस सियासी मुलाकात पर मची खींचतान के बीच अब सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ ऐसी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

सपना चौधरी ने शेयर की दिलकश तस्वीरें

सपना चौधरी ने शेयर की दिलकश तस्वीरें

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत अंदाज में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सपना ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरा वो लुक, जो पहले कभी नहीं देखा गया, उम्मीद आप सबको पसंद आएगा।' इन तस्वीरों में सपना काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी का स्टाइलिश लुक बना चर्चा का केंद्र

सपना चौधरी का स्टाइलिश लुक बना चर्चा का केंद्र

अपने डांस के जरिए वेस्ट यूपी, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी का ये स्टाइलिश लुक उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। सपना चौधरी इससे पहले भी अपने सोशल अकाउंट पर अपनी तस्वीरें डालती रही हैं, लेकिन उनके फैंस ने अभी तक उन्हें इतने मोहक अंदाज में पहले नहीं देखा था।

सपना चौधरी ने की थी सोनिया गांधी से मुलाकात

सपना चौधरी ने की थी सोनिया गांधी से मुलाकात

सपना चौधरी जब पिछले दिनों सोनिया गांधी से मिलीं तो सियासी गलियारों में चर्चाएं होने लगीं थी। सपना ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो केवल एक शिष्टाचार मुलाकात के तहत सोनिया गांधी से मिली हैं। हालांकि सपना ने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं।

 भाजपा सांसद ने सपना को कहा था 'ठुमके वाली'

भाजपा सांसद ने सपना को कहा था 'ठुमके वाली'

सपना चौधरी के कांग्रेस का प्रचार करने की खबरों पर करनाल से भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने उन्हें ठुमके लगाने वाली कहा था। सपना चौधरी को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+