VIDEO: सपना चौधरी के बेहद नजदीक पहुंचे 4 युवक, बाउंसरों ने आकर हटाया

सपना चौधरी के स्टेज शो में प्रशंसकों की दीवानगी का हाल ये रहता है कि बैठने के लिए लोगों को जगह नहीं मिलती और उनके चाहने वाले कभी घरों की छत पर तो कभी पेड़ पर चढ़कर उनका डांस देखते हैं।

नई दिल्ली। अपनी मधुर आवाज और बेहतरीन डांस के जरिए दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से लेकर पश्चिमी यूपी तक लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी को एक झलक देखने के लिए उनके चाहने वाले बेचैन हुए रहते हैं। सपना चौधरी के स्टेज शो में प्रशंसकों की दीवानगी का हाल ये रहता है कि बैठने के लिए लोगों को जगह नहीं मिलती और उनके चाहने वाले कभी घरों की छत पर तो कभी पेड़ पर चढ़कर उनका डांस देखते हैं। लेकिन, पिछले दिनों एक स्टेज शो के दौरान कुछ ऐसा हो गया, कि सपना चौधरी के निजी सुरक्षाकर्मियों को बीच में आकर संभालना पड़ा। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

सपना के ऊपर उड़ाने लगे नोट

सपना के ऊपर उड़ाने लगे नोट

दरअसल, पिछले दिनों हरियाणा के एक गांव में सपना चौधरी का स्टेज शो था। सपना ने परफॉर्म करना शुरू ही किया था कि दो युवक स्टेज पर आ गए और सपना चौधरी के बेहद नजदीक आकर उनके ऊपर रुपए लुटाने लगे। ये देखते ही सपना के एक सहयोगी ने दोनों युवकों को वहां से हटने को कहा, पहले तो वो दोनों युवक हट गए लेकिन इसके बाद फिर से दोनों वापस आ गए। देखते ही देखते कुछ और युवक भी स्टेज पर आ गए और सपना चौधरी के ऊपर रुपए लुटाने लगे।

बाउंसरों ने आकर संभाला मामला

बाउंसरों ने आकर संभाला मामला

पहले तो सपना के सहयोगी ने ही उन लोगों को स्टेज से हटने के लिए कहा, लेकिन जब वो नहीं हटे तो बाउंसरों को आगे आना पड़ा। सपना के बाउंसरों ने रुपए लुटा रहे युवकों को समझाकर स्टेज से हटा दिया। हालांकि इस दौरान सपना चौधरी ने अपना डांस जारी रखा। सपना चौधरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

यूट्यूब पर छाया वीडियो

यूट्यूब पर छाया वीडियो

इस वीडियो को यूट्यब पर मैना म्यूजिक नामक चैनल ने 30 मार्च 2018 को अपलोड किया है। इस वीडियो को अभी तक 1,518,712 लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत पश्चिमी यूपी में सपना चौधरी के डांस को काफी पंसद किया जाता है। यूट्यूब पर भी उनके वीडियो बड़ी संख्या में देखे जाते हैं। बीते दिनों सपना चौधरी टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा बनीं थी।

देखिए वो वीडियो:-

जब बीच में रुका सपना का शो

इससे पहले हाल ही में सपना चौधरी के एक शो के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया था जब होली के मौके पर दिल्ली में एक पुलिसकर्मी ने पहुंचकर उनका शो रुकवा दिया। पुलिसकर्मी का कहना था कि इस कार्यक्रम के लिए परमिशन नहीं ली गई है। वहां मौजूद आयोजकों और दूसरे लोगों ने पुलिसवाले को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना तो सपना चौधरी को शो के बीच में ही स्टेज से उतरना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+