Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: सपना चौधरी के नए गाने 'सुपरस्टार' का टीजर रिलीज, लाखों लोगों ने देखा उनका ये हॉट अंदाज

अपने गानों और ठुमकों से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी एक बार फिर लौट आई हैं। सपना के नए गाने 'सुपरस्टार' का टीजर लॉन्च हो गया है और रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Sapna Choudhary

नई दिल्ली। अपने गानों और ठुमकों से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी एक बार फिर लौट आई हैं। सपना के नए गाने 'सुपरस्टार' का टीजर लॉन्च हो गया है और रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 'सुपरस्टार' गाने में सपना चौधरी का एक अलग ही अंदाज फैंस को देखने को मिलेगा, जो अब तक किसी ने नहीं देखा होगा। इस गाने के टीजर रिलीज के बाद से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इंटरनेट पर वायरल सपना का नया गाना

इंटरनेट पर वायरल सपना का नया गाना

सपना चौधरी का नया गाना 'सुपरस्टार' जल्द ही रिलीज किया जाएगा। अभी गाने का केवल टीजर रिलीज किया गया है और उसी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 'सुपरस्टार' गाने में सपना का एकदम मॉडर्न अंदाज दिख रहा है। इस गाने को माही चौहान ने गाया है और फरिस्ता ने इसे डायरेक्ट किया है। सपना चौधरी और सोनू गौड़ ने वीडियो में अपनी एक्टिंग से चार चांद लगाए हैं। गाने को रिलीज हुए अभी केवल दो दिन ही हुए हैं, और अभी ही वीडियो पर 11 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

फैंस को भाया सपना का नया अंदाज

इससे पहले सपना का म्यूजिक वीडियो 'राम की सू' रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया था। इस गाने को अब तक 26 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 'राम की सू' गाने को सोमवीर काठूरवाल ने गाया है और शिरोमणि कवि पंडित मंगे राम जी ने गाने के बोल लिखे हैं। वैसे सपना इन दिनों अपने गानों से ही नहीं, बल्कि अपनी तस्वीरों के कारण भी चर्चा में हैं।

तस्वीरें देख थमीं फैंस की सांसें

सपना इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई मनमोहक तस्वीरें डाल रही हैं। एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए सपना ने हाल ही में शूट कराया था जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर कीं। इन तस्वीरें में सपना काफी हॉट लग रही हैं। देखिए उनकी ये खास तस्वीरें-

How about this one? 🤔😊 #photoshoot #shoot #jewellery #swag #photooftheday

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

Another click from the shoot 😊😊 #photoshoot #jewellery #shootday

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

ये भी पढ़ें: VIDEO: एक बार फिर सपना चौधरी के डांस ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, ठुमकों पर फिदा हुए लोग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+