ट्रांसपेरेंट ड्रेस में ऐसी दिखीं सपना चौधरी, बोल्ड लुक ने मचाया इंटरनेट पर हंगामा

इन नई तस्वीरों में सपना चौधरी अभी तक के अपने सबसे बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं...

नई दिल्ली। हरियाणा की सुपर स्टार डांसर और हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिर चाहे इंस्टाग्राम पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें हों या फिर उनके डांस वीडियो, दोनों ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होते हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और वेस्ट यूपी से लेकर बिहार तक सपना चौधरी को चाहने वालों की संख्या लाखों में है। अब एक बार फिर सपना चौधरी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। दरअसल सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर ट्रांसपेरेंट ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

बोल्ड लुक में नजर आईं सपना चौधरी

बोल्ड लुक में नजर आईं सपना चौधरी

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो तीन तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो एक ट्रांसपरेंट ड्रेस में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के इस बोल्ड लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग अंदाज में अपनी 6 खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा था, 'हमसे जलने वाले भी कमाल के होते हैं, महफिलें तो खुद की होती हैं पर चर्चे हमारे होते हैं......'। इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी के करीब 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी इन तस्वीरों को अभी तक 106,716 से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। (तस्वीरें साभार- instagram/सपना चौधरी)

भाजपा में शामिल हो चुकी हैं सपना

भाजपा में शामिल हो चुकी हैं सपना

आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं थी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सपना के भाजपा में जाने की चर्चाएं काफी पहले से हो रही थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पर भी सपना ने भाजपा उम्मीदवार और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के लिए प्रचार किया था। सपना चौधरी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वो इस पार्टी के कार्यों से काफी प्रभावित थीं और इसलिए उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।

बॉलीवुड में सपना चौधरी की दस्तक

बॉलीवुड में सपना चौधरी की दस्तक

गौरतलब है कि सपना चौधरी बॉलीवुड में भी दस्तक दे चुकी हैं। हाल ही में बड़े पर्दे पर उनकी फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' रिलीज हुई थी। फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में सपना चौधरी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आईं। फिल्म में उनके बचपन की कुछ कहानियों को भी दिखाया गया था। फिल्म में सपना के अलावा नील मोटवानी, विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और एक्ट्रेस अंजू जाधव भी थे। फिल्म के निर्माता जोयाल डेनियल थे और हादी अली ने फिल्म का निर्देशन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+