शो से पहले मेकअप रूम में कैसे तैयार होती हैं सपना चौधरी, सामने आई तस्वीरें

एक बार फिर सपना चौधरी ने अपने फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। हरियाणा की सुपरस्टार डांसर सपना चौधरी लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। कभी उनका कोई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता है तो कभी उनका कोई स्टाइलिश या ग्लैमरस अंदाज उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलने लगता है। अब एक बार फिर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है। सपना चौधरी का एक ऐसा वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो अपने किसी शो से पहले मेकअप रूम में तैयार होती नजर आ रही हैं। (वीडियो: खबर के अंत में)

सपना के फैंस क्लब ने शेयर किया वीडियो

सपना के फैंस क्लब ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सपना चौधरी अपने किसी शो से पहले मेकअप रूप में तैयार हो रही हैं। उनकी मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप करने में जुटी है और सपना उसे बीच-बीच में कुछ बता रही हैं। सपना का ये वीडियो उनके एक फैंस ग्रुप ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे काफी देखा जा रहा है। आपको बता दें कि सपना चौधरी के ऑफिशियल अकाउंट के अलावा सोशल मीडिया पर उनके नाम से उनके फैंस के भी कई पेज हैं, जिनपर उनके चाहने वाले उनके वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

वायरल हुआ था टैटू वाला लुक

वायरल हुआ था टैटू वाला लुक

इससे पहले हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक हॉट फोटो शेयर किया था। इस फोटो में उन्होंने अपनी कमर पर गर्दन के ठीक नीचे एक टैटू गुदवाया था। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही सपना ने अपने फैंस से पूछा, 'क्या आप लोगों ने इसे पढ़ा?'। सपना की इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस भी अचंभे में थे, क्योंकि सपना का ये अंदाज उन्होंने पहली बार देखा था। इस तस्वीर पर दो दिनों के अंदर 164744 लाइक्स आ चुके थे, जो आगे भी जारी थे। वहीं, करीब 2500 लोग कमेंट कर उनके इस अंदाज की तारीफ कर चुके थे।

बिना मेकअप वाला सपना का अंदाज

बिना मेकअप वाला सपना का अंदाज

गौरतलब है कि अपने डांस के जरिए पश्चिम यूपी समेत दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। कुछ दिनों पहले सपना ने जब अपनी बिना मेकअप की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की तो उनके फैंस को उनका ये अंदाज भी काफी पसंद आया। इससे पहले सपना चौधरी अपने अलग-अलग लुक की स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रही हैं। ऐसा शायद पहली बार था जब उन्होंने बिना मेकअप किए तस्वीर शेयर की। सपना की दीवानगी का आलम ये है कि उनकी ये तस्वीर काफी वायरल हुई।
(देखें वीडियो)

और जब मुश्किल में घिरी सपना

हालांकि पिछले दिनों सपना चौधरी को एक मुश्किल का भी सामना करना पड़ा था। दरअसल यूपी की राजधानी लखनऊ में उनके खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था। सपना को लखनऊ में एक डांस प्रोग्राम में पहुंचना था। शो से ठीक पहले किसी बात को लेकर सपना चौधरी और कार्यक्रम के आयोजकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सपना ने शो में जाने से मना कर दिया। हालांकि तब तक कार्यक्रम के टिकट बिक चुके थे और सपना के ना पहुंचने से गुस्साए फैंस ने जमकर हंगामा किया। कार्यक्रम में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालातों को काबू में किया। पुलिस ने इसके बाद कार्यक्रम के आयोजकों और सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+